8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की लैब से लीक हुआ था कोरोना वायरस, लेकिन... अमेरिका की...

चीन की लैब से लीक हुआ था कोरोना वायरस, लेकिन… अमेरिका की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Published on

वॉशिंगटन

कोरोना वायरस को लेकर लंबे समय से कहा जाता रहा है कि ये चीन की एक लैब से निकला है। लेकिन अब इसे लेकर अमेरिका की एक नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 के ऊर्जा विभाग के अध्ययन में कहा गया है कि संभवतः वायरस चीन की लैब से ही निकला है। हालांकि इसमें कहा गया कि ये एक हथियार प्रोग्राम का हिस्सा नहीं था। यानी कि इस वायरस का इस्तेमाल एक हथियार को बनाने में नहीं किया जा रहा था।

रिपोर्ट में बताया गया कि यह जानकारी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक एवरिल हैन्स के कार्यालय के एक दस्तावेज में सामने आई है। दस्तावेज इस वायरस के उभरने से जुड़ा था। अमेरिका शुरुआत से ही कहता रहा है कि वायरस चीन की वुहान लैब से लीक हुआ है। हालांकि एजेंसी ने कहा है कि उसकी यह रिपोर्ट ‘कम आत्मविश्वास’ के साथ जारी हो रही है। ऊर्जा विभाग जीव विज्ञान के क्षेत्रों समेत 17 अमेरिकी प्रयोगशाला के नेटवर्क की देखरेख करती है।

कोरोना से दुनियाभर में 70 लाख की मौत
कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर दो परस्पर विरोधी थ्योरी हैं। पहला कि यह एक अज्ञात जानवर के मनुष्यों में पहुंचा है और दूसरा कि यह वुहान में चीन की रिसर्च लैब से लीक हुआ है। कोरोना वायरस चीन में सबसे पहली बार देखने को मिला है। इसके बाद 2020 की शुरुआत में लगभग यह पूरी दुनिया में फैल गया था। WHO के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण दुनिया में अब तक 70 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण ही पूरी दुनिया में सप्लाई चेन बाधित हुई है।

एजेंसियां नहीं पहुंचीं किसी निर्णय पर
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक तौर पर भी किया। उन्होंने पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को चायना वायरस बताया। ऊर्जा विभाग की रिपोर्ट चार अन्य अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के विपरीत हैं। दो एजेंसियों ने अपने निष्कर्ष में कहा था कि महामारी एक संक्रमित जानवर से प्रकृति में फैली है। वहीं, दो एजेंसियां किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंची थीं। CIA अभी यह निर्णय नहीं दे सकी है कि क्या यह वायरस प्राकृतिक रूप से फैला है या लीक हुआ है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...