13.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'टैरिफ बम' का काउंटडाउन शुरू, ट्रंप बोले- अमेरिका दुनिया की गुल्लक बना...

‘टैरिफ बम’ का काउंटडाउन शुरू, ट्रंप बोले- अमेरिका दुनिया की गुल्लक बना रहा, आज आजादी का दिन

Published on

वॉशिंगटन,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘It’s Liberation Day in America’ (अमेरिका में आज आजादी का दिन है).’ वह अमेरिकी समयानुसार शाम 4:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे) व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अपने कैबिनेट सदस्यों के साथ टैरिफ की घोषणा करने वाले हैं.

आज ट्रंप करेंगे टैरिफ का ऐलान
ट्रंप वादा कर रहे हैं कि उनकी नई व्यापारिक नीतियां अमेरिका को ‘लूटे जाने’ से बचाएंगी और देश को एक ‘स्वर्ण युग’ की ओर ले जाएंगी. मंगलवार को व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि ये नए टैरिफ राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद लागू हो जाएंगे. इस टैरिफ का उद्देश्य उन ‘अनुचित व्यापार नीतियों’ का मुकाबला करना है, जिनसे अमेरिकी श्रमिकों और उद्योगों को नुकसान हुआ है.

‘लंबे समय से दुनिया का गुल्लक बना था अमेरिका’
ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘काफी समय से अमेरिका दुनिया का गुल्लक बना हुआ था. आज, हम नियंत्रण वापस ले रहे हैं. यह हमारा लिबरेशन डे है- अनुचित व्यापार समझौतों, अमेरिकी सामानों पर लगाए गए भारी शुल्क और हमारे व्यवसायों व श्रमिकों को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों से आज़ादी का दिन.’

कई देशों पर पड़ेगा ट्रंप की घोषणा का असर
ट्रंप प्रशासन के इस कदम से चीन, यूरोपीय संघ, भारत, जापान, मेक्सिको और कनाडा जैसे प्रमुख व्यापारिक साझेदार प्रभावित होंगे. इन टैरिफ की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में हलचल मच गई है और कई देशों ने संभावित जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. इससे एक नए वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...