14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडरपोक पाकिस्तान की घटिया हरकत, भारतीय सेना से जुड़ी वेबसाइट को बना...

डरपोक पाकिस्तान की घटिया हरकत, भारतीय सेना से जुड़ी वेबसाइट को बना रहा निशाना, हैकर्स कर रहे खुराफात

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुए तनाव के बाद पाकिस्तान के हैकर्स ग्रुप ने भारतीय सेना से जुड़ी वेबसाइट्स को टारगेट करने की कोशिशें शुरू कर दी है। पाकिस्तानी हैकर ग्रुप भारतीय सैन्य वेबसाइटों और डेटाबेस में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। साइबर एजेंसियां इस खतरे को रोकने में लगी हुई हैं।

पाकिस्तानी साइबर ग्रुप ने इस हफ्ते दो बार साइबर अटैक करने की कोशिश की है। कुछ सैन्य वेबसाइट्स को हैक भी किया गया, इनमें स्कूल भी शामिल हैं। हैकर्स ने वहां पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों का मजाक उड़ाने वाले मैसेज लिखे। बताया जा रहा है कि साइबर ग्रुप ‘साइबर ग्रुप HOAX1337’ और ‘नेशनल साइबर क्रू’ भारतीय सैन्य वेबसाइटों को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

सीजफायर तोड़ना भी एक प्लान का हिस्सा
पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साइबर हमले कर रहा है। इसे साफ तौर पर भारतीय सेना को उकसाने और उनकी सहनशीलता को परखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। नियंत्रण रेखा (Line of Control) पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन भी इसी रणनीति का हिस्सा है। बता दें कि पिछले कई दिनों में पाकिस्तान की तरफ से कई बार सीजफायर तोड़ा जा चुका है।

आर्मी स्कूल को हैकर्स ने बनाया निशाना
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी हैकर्स आम लोगों से जुड़ी वेबसाइटों पर भी हमले कर रहे हैं। हाल ही में हुए साइबर हमलों में आर्मी पब्लिक स्कूल नगरोटा और सुंजवां की वेबसाइटों को निशाना बनाया गया। इन वेबसाइटों पर पहलगाम हमले से जुड़े संदेश डालने की कोशिश की गई। इसके अलावा, पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी एक वेबसाइट को भी हैक किया गया। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की वेबसाइट को भी हैक किया गया। भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए बनी एक वेबसाइट को भी निशाना बनाया गया।

तीन दिन पहले भी की थी कोशिश
इससे पहले भी पाकिस्तानी हैकर भारतीय सेना से जुड़ी वेबसाइट को निशाना बनाने की कोशिश कर चुके हैं। 29 अप्रैल को ‘IOK हैकर’ नाम के एक ग्रुप ने कई भारतीय कल्याण और शिक्षा प्लेटफार्मों को हैक करने की कोशिश की। IOK का मतलब है ‘इंटरनेट ऑफ खिलाफत’। उन्होंने ऐसा तब किया जब वे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क में घुसने में विफल रहे। ‘खिलाफत’पूर्ण रूप से एक धार्मिक शब्द है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...