6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकुरान की बेदअबी पर डेनमार्क सख्त, पहली बार लिया गया बड़ा फैसला,...

कुरान की बेदअबी पर डेनमार्क सख्त, पहली बार लिया गया बड़ा फैसला, 13 महीने पहले बना था कानून

Published on

कोपनहेगन

डेनमार्क में दो लोगों पर कुरान का अपमान करने के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा। दोनों पर पुलिस की जांच के बाद आरोप तय किए गए हैं। देश में दिसंबर 2023 में पवित्र ग्रंथों को जलाने की घटनाओं के बाद इस संबंध में कानून बनाया गया था। यह डेनमार्क में इस नए कानून के तहत पहला मामला है, जिसके तहत दो लोगों पर आरोप तय हुए हैं। इस कानून के तहत सार्वजनिक रूप से या प्रसारित करने के इरादे से बनाए गए वीडियो में पवित्र ग्रंथों को जलाना, फाड़ना या किसी अन्य तरीके से अपमानित करने पर सजा का प्रावधान है। कानून तोड़ने वालों को जुर्माना या दो साल तक की जेल हो सकती है।

बीते साल जून में एक समारोह के दौरान इन दोनों लोगों ने कथित तौर पर कुरान की बेअदबी की थी। यह समारोह राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों के लिए आयोजित किया गया था। इसी दौरान कुरान की सार्वजनिक रूप से बेदअदबी की गई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया। इस मामले में दो लोगों पर मुकदमा हुआ है, इन दोनों आरोपियों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

डेनमार्क में हुई थीं कुरान जलाने का घटनाएं
डेनमार्क के अखबार पोलिटिकेन के अनुसार, जून में हुई इस घटना के बाद से पुलिस जांच कर रही थी। अब इस मामले में आरोप तय किए गए हैं। यह देखना होगा कि अदालत इस मामले में क्या फैसला सुनाती है। इस मुकदमे का फैसला भविष्य में इस तरह के मामलों के लिए एक मिसाल बन सकता है। डेनमार्क सरकार ने इस कानून के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर लगाम लगाने की कोशिश की है।

डेनमार्क और पड़ोसी देश स्वीडन में पवित्र ग्रंथों के अपमान की कई घटनाएं बीते कुछ वर्षों में हुई थीं। इन घटनाओं के बाद मुस्लिम देशों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। इन्हीं घटनाओं के मद्देनजर डेनमार्क ने यह नया कानून बनाया। यह कानून 7 दिसंबर, 2023 (करीब 13 महीने पहले) को पारित हुआ और कुछ दिनों बाद लागू कर दिया गया। इसके बाद से धार्मिक ग्रन्थों को जलाने के मामले पर डेनमार्क की सरकार और पुलिस सख्त दिख रही है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...