19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ईद पर न दें कुर्बानी...' इस्लामिक देश के राजा ने आखिर क्यों...

‘ईद पर न दें कुर्बानी…’ इस्लामिक देश के राजा ने आखिर क्यों की ऐसी अपील

Published on

नई दिल्ली,

इस्लामिक देश मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने अपने देश के लोगों से आग्रह किया है कि वो इस साल ईद-उल-अजहा (Eid Al-Adha) के मौके पर कुर्बानी की रस्म न निभाएं. मोरक्को में ईद के मौके पर अन्य जानवरों समेत भेड़ों की बलि दी जाती है. राजा मोहम्मद ने कहा है कि देश में भेड़ों की संख्या में भारी गिरावट आई है इसलिए इस साल भेड़ों की कुर्बानी न दी जाए.

मोरक्को में पिछले सात सालों से सूखे की स्थिति है जिससे भेड़ों की आबादी कम हुई है. ईद-उल-अजहा का त्योहार जून में पैगंबर इब्राहिम की के बेटे की याद में मनाया जाता है. माना जाता है कि पैगंबर इब्राहिम ने अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे की बलि दे दी थी. तभी से ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाने लगा.ईद-उल-अजहा के दिन मुसलमान भेड़ या दूसरे जानवरों की बलि देते हैं और फिर उसके मांस को परिवार के लोगों के बीच बांटा जाता है. उसका कुछ हिस्सा गरीबों को भी दान दिया जाता है.

मोरक्को में भेड़ों की संख्या में भारी गिरावट
मोरक्को के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एक दशक में भेड़ों की संख्या में 38% की गिरावट आई है क्योंकि सूखे की वजह से चारागाह सूख गए हैं और भेड़ों को पर्याप्त खाना नहीं मिल पा रहा. इसकी वजह से मोरक्को में मांस के दाम बहुत बढ़ गए हैं. सरकार ने भेड़ों की कमी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया से एक लाख भेड़े आयात की हैं.

बुधवार को राजा मोहम्मद का आदेश सरकारी टीवी पर सुनाते हुए मोरक्को के धार्मिक मंत्री अहमद तौफीक ने कहा, ‘इन मुश्किल हालातों में कुर्बानी की रस्म निभाना हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाएगा…खासकर उनको जिनके पास पैसे नहीं है.’राजा मोहम्मद VI ने अपने आदेश में कहा कि धर्म का पालन करने के साथ-साथ देश के सामने आने वाली जलवायु चुनौतियों के बारे में सोचना भी हमारा कर्तव्य है.

इससे पहले भी मोरक्को ने भयंकर सूखा देखा है जिसकी वजह से भेड़ों की संख्या कम हो गई थी. 1966 में ऐसा ही हुआ था जब लंबे सूखे के कारण मोरक्को की भेड़ें मरने लगी थी. तब राजा मोहम्मद के पिता हसन II ने अपने देश के लोगों से इसी तरह की एक अपील की थी.

मोरक्को में बेहद कम हो रही है बारिश
मोरक्को में पिछले तीन दशकों के औसत की तुलना में इस साल बारिश में 53% की कमी आई है. बारिश की लगातार कमी होने से पशुओं के लिए चारागाह कम हो गए हैं और मांस का उत्पादन भी कम हो गया है.मांस की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है. देश में बढ़ती मांस की कीमतों पर काबू पाने के लिए मोरक्को के 2025 के बजट ने मवेशियों, भेड़ों, ऊंटों और रेड मीट पर आयात शुल्क और वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) को निलंबित कर दिया है

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...