13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबर्थराइट सिटीजनशिप को लेकर डोनाल्ड ट्रंप बोले- इसे गुलामों के बच्चों के...

बर्थराइट सिटीजनशिप को लेकर डोनाल्ड ट्रंप बोले- इसे गुलामों के बच्चों के लिए बनाया गया था

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता (बर्थराइट सिटीजनशिप) का मुद्दे पर बहस चल रही है। इस बीच एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि बर्थराइट सिटीजनशिप गुलामों के बच्चों के लिए बनाई गई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने वाइ हाउस के ओवल ऑफिस में एक बयान में कहा, ”जन्मसिद्ध नागरिकता, अगर आप पीछे देखें जब इसे पारित किया गया और बनाया गया तो इसका मतलब गुलामों के बच्चों के लिए था। इसका मतलब यह नहीं था कि पूरी दुनिया आकर संयुक्त राज्य अमेरिका में जमा हो जाए, हर कोई आ रहा था और पूरी तरह से अयोग्य लोग थे जिनके बच्चे शायद अयोग्य थे।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने बर्थराइट सिटीजनशिप को बहुत अच्छा और नेक काम भी बताया। उन्होंने कहा, ”मैं इसके 100 प्रतिशत पक्ष में हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि पूरी दुनिया अमेरिका पर कब्जा कर ले…। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि हम सुप्रीम कोर्ट में जीत हासिल करेंगे। मुझे लगता है कि हम यह केस जीतेंगे। मैं इसे जीतने के लिए उत्सुक हूं।”

‘मुझे उम्मीद है कि जज इसे समझेंगे’
राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही फ्लोरिडा में ऐसा ही बयान दिया था और कहा था, ”मुझे उम्मीद है कि जज इसे समझेंगे और इसे रोकना होगा क्योंकि यह वास्तव में हमारे देश को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है।” बता दें कि ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही जन्मसिद्ध नागरिकता को रद्द करने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश जारी किया था। हालांकि, सिएटल की एक संघीय अदालत ने इसे तुरंत खारिज कर दिया। ट्रंप ने विश्वास व्यक्त किया कि सुप्रीम कोर्ट आखिरकार उनके पक्ष में फैसला सुनाएगा।

रिपब्लिकन सीनेटरों ने पेश किया विधेयक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम, टेड क्रूज और केटी ब्रिट ने एक विधेयक पेश किया है जो ट्रंप के विचारों से मेल खाता है। प्रस्तावित कानून का शीर्षक बर्थराइट सिटिजनशिप एक्ट ऑफ 2025 है। इसका उद्देश्य अवैध आप्रवासियों और अस्थायी वीजा पर आने वाले गैर-आप्रवासियों से जन्मे बच्चों के लिए जन्मसिद्ध नागरिकता को प्रतिबंधित करना है। सीनेटरों का तर्क है कि वर्तमान नीति अवैध आव्रजन को बढ़ावा देने वाली है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया के उन 33 देशों में से एक है, जहां जन्मसिद्ध नागरिकता पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

सेंटर फॉर इमिग्रेशन स्टडीज के अनुसार, 2023 में अमेरिका में लगभग 225,000 से 250,000 जन्म अवैध आप्रवासियों के बच्चों के थे, जो कुल जन्मों का लगभग सात प्रतिशत है। ग्राहम ने कहा कि अमेरिका को जन्मसिद्ध नागरिकता पर अपनी नीति में बदलाव करने में काफी देर हो चुकी है, क्योंकि इसका कई तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है।श

2025 का बर्थराइट सिटिजनशिप एक्ट जन्म से नागरिकता के लिए पात्रता मानदंड को फिर से परिभाषित करने का प्रस्ताव करता है, इसे उन बच्चों तक सीमित करता है जिनके कम से कम एक माता-पिता अमेरिकी नागरिक या राष्ट्रीय, वैध स्थायी निवासी या सशस्त्र बलों में सेवारत विदेशी हैं। यह कानून केवल उन बच्चों पर लागू होगा जो इसके लागू होने के बाद जन्मे होंगे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...