11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयLAC पर दोबारा मार खाने के बाद होश में आया 'ड्रैगन'! चीनी...

LAC पर दोबारा मार खाने के बाद होश में आया ‘ड्रैगन’! चीनी विदेश मंत्री बोले- भारत के साथ काम करने को तैयार

Published on

नई दिल्ली

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में LAC पर 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। दरअसल चीन की पीएलए (PLA) ने सीमा पर एकतरफा यथास्थिति बदलने का प्रयास किया था, जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतड़ जवाब देते उन्हें पीछे जाने पर मजबूर कर दिया। यह लगातार दूसरी बार है जब चीन को मुंह की खानी पड़ी है। वहीं झड़प के बाद चीन के विदेश मंत्री का बयान आया है और उन्होंने कहा है कि वह भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

हम भारत के साथ काम करने को तैयार- चीन
चीन ने कहा है कि वह चीन-भारत संबंधों को स्थिर और मजबूत विकास की दिशा में भारत के साथ काम करने को तैयार है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, “हम चीन-भारत संबंधों के स्थिर और मजबूत विकास की दिशा में भारत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से संचार बनाए रखा है और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आगे कहा, “चीन और भारत ने राजनयिक और मिलिट्री-टू-मिलिट्री चैनलों के माध्यम से संचार बनाए रखा है। दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” यह बयान भारत और चीन द्वारा 20 दिसंबर को 17वीं कमांडर-स्तरीय वार्ता आयोजित करने और पश्चिमी क्षेत्र में जमीन पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत होने के बाद आया है।

दोनों पक्ष बातचीत जारी रखेंगे – विदेश मंत्रालय
वहीं विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा, “अंतरिम समय में दोनों पक्ष पश्चिमी क्षेत्र में जमीन पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए हैं।” MEA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष निकट संपर्क में रहने और सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत बनाए रखेंगे। साथ ही जल्द से जल्द शेष मुद्दों के समाधान पर काम करने पर सहमत होंगे।

9 दिसंबर की सुबह करीब 3 बजे चीन के सैनिक भारत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा था कि चीन ने एकतरफा यथास्थिति बदलने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें पीछे धकेल दिया।

Latest articles

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

साकेत नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल

भोपाल राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरने...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...