17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6 रही तीव्रता,...

फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6 रही तीव्रता, बड़े नुकसान की आशंका

Published on

नई दिल्ली

दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 आंकी गई है। भूकंप के बाद अधिकारियों ने आफ्टरशॉक्स को लेकर चेतावनी जारी है। जानकाकी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 2 बजे आए इस भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर दावाओ डी ओरो के पहाड़ी प्रांत में मारगुसन नगरपालिका से कुछ किलोमीटर की दूरी पर था।

इससे पहले 16 फरवरी को मसबाते क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि इसमें किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई थी। मंगलवार को आए भूकंप में अभी किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि ग्रामीण इलाकों की भी जांच की जा रही है। लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं। बता दें कि फिलीपींस पैसिफिक में मौजूद रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। ये जगह भूकंप के हिसाब से काफी संवेदनशील मानी जाती है।

तुर्की-सीरिया भूकंप में करीब 48 हजार की मौत
तुर्की और सीरिया में अब से ठीक एक महीने पहले आए भूकंप में 47 हजार से अधिक मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह भूंकप तुर्की और सीरिया में आए सबसे बड़े भूकंप में से एक था। भूकंप के बाद दुनियाभर के देश तुर्की और सीरिया की मदद के लिए सामने आए थे। भारत ने भी दोनों देशों की मदद से लिए एनडीआरएफ समेत पैरामिडकल फोर्स भेजी थी। ऑपरेशन दोस्त के तहत भारत ने राहत सामग्री भी इन देशों में भेजी थी। भारत के इस अभियान की कई देशों ने तारीफ की थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...