13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान में सिंकहोल में फंसे ट्रक ड्राइवर को निकालने की कोशिश जारी,...

जापान में सिंकहोल में फंसे ट्रक ड्राइवर को निकालने की कोशिश जारी, स्विमिंग पूल बन चुका गड्ढा, बचाव दल की बढ़ी टेंशन

Published on

टोक्यो

जापान के सैतामा प्रांत के याशियो में मंगलवार को सड़क के बीचोबीच अचानक ही एक बड़ा सिंकहोल बन गया। इससे एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया और इस बड़े गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद से ये ट्रक और इसका ड्राइवर सिंकहोल में फंसा हुआ है। ये सिंकहोल लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे रेस्कयू में मुश्किल पेश आ रही है। स्थानीय प्रशासन सिंकहोल में फंसे 74 साल के ट्रक ड्राइवर को बचाने की कोशिश में लगा है। सिंकहोल के आसपास 200 घरों को भी खाली करने का आदेश दिया गया है।

74 साल के ड्राइवर मंगलवार सुबह टोक्यो के उत्तर में यशियो शहर में अपने ट्रक के साथ इस सिंकहोल में गिरे थे। बचावकर्मी ड्राइवर तक पहुंचने के लिए नया तरीका अपनाते हुए रैंप बनाने में जुटे हैं। दूसरी ओर सिंकहोल का आकार बढ़ते हुए 40 मीटर (130 फीट) तक हो गया है। ये अब एक स्विमिंग पूल की लंबाई जितना हो गया है। अधिकारियों का मानना है कि जंग लगे सीवेज पाइप इस घटना का कारण हो सकता है। ड्राइवर से मंगलवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिसका ट्रक मलबे में फंसा है।

राहतकर्मियों की बढ़ रही है मुश्किल
ट्रक ड्राइवर को निकालने में जुटे बचावकर्मियों को सिंकहोल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय अग्निशमन प्रमुख तत्सुजी सातो ने कहा कि बहुत खराब स्थिति बन गई है। फिलहाल हम एक सुरक्षित जगह से 30 मीटर लंबा रैंप बना बना रहे हैं ताकि भारी उपकरणों के जरिए ट्रक तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि इस सिंकहोल में भूजल रिस रहा है, जिससे यह लगातार बड़ा हो रहा है।

सैतामा के एक अधिकारी डाइसुके त्सुत्सुई ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपों के कारण आसपास की मिट्टी बह गई और जमीन के नीचे जगह खोखली हो गई, जिससे सिंकहोल बना। अधिकारियों को कहना है कि इसमें कई दिन लग सकते हैं। इस सिंकहोल की भीतरी दीवारें लगातार टूट रही हैं, जिससे बचावकर्मियों के लिए अंदर रहना मुश्किल हो रहा है।

शुरुआत में ये सिंकहोल पांच मीटर था लेकिन आसपास की जमीन धंस रही है। इससे भारी मशीनरी को इसके पास ले जाना खतरनाक हो रहा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से नहाने और कपड़े धोने में पानी कम इस्तेमाल करने की अपील की है ताकि रिसते हुए सीवेज से बचाव अभियान और मुश्किल ना हो। इलाके के कुछ सीवेज का पानी रोककर नदी में छोड़ा गया है ताकि सिंकहोल में पानी का बहाव कम हो सके।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...