11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएलन मस्क ने फिर उछाला मंगल ग्रह पर जीवन बसाने का सिक्का,...

एलन मस्क ने फिर उछाला मंगल ग्रह पर जीवन बसाने का सिक्का, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को हटाने की मांग, ट्रंप मानेंगे बात?

Published on

वॉशिंगटन:

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क का सपना मंगल ग्रह पर जीवन बसाने की है। स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने गुरुवार को एक बार फिर से मंगल ग्रह पर जीवन बसाने का सिक्का उछाला है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब अंतरिक्ष स्टेशन को कक्षा से हटाने की तैयारी करने का समय आ गया है। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि इसने अपना मकसद हासिल कर लिया है। एलन मस्क ने एक्स पर लिखा कि “इसने अपना मकसद पूरा कर लिया है। इसमें बहुत कम उपयोगिता बची है।” एलन मस्क ने आगे लिखा, “चलो मंगल पर चलते हैं।” एक्स के एक यूजर के पोस्ट पर जवाब देते हुए एलन मस्क ने कहा कि “अंतरिक्ष स्टेशन को कब कक्षा से बाहर करना है, यह फैसला लेना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निर्भर है।” लेकिन उन्होंने कहा उनकी सिफारिश दो सालों के भीतर इसे हटाने की होगी।

एलन मस्क अपने पोस्ट में डीऑर्बिट की बात कर रहे हैं, जिसका साफ मतलब है अंतरिक्ष स्टेशन को कक्षा से हटाना। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) को अपने जीवनकाल में कई विस्तार के बाद आखिरकार 2030 में डीऑर्बिट किया जाना है। पिछले साल एलन मस्क की अंतरिक्ष एजेंसी कंपनी स्पेसएक्स को ISS को कक्षा से बाहर निकालने के लिए 843 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इसे हटाने के लिए स्पेसएक्स एक शक्तिशाली कैप्सूल का इस्तेमाल करेगा। इस प्लान के तहत आईएसएस को पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से लाकर उसे पूरी तरह से जला देना और मलवे को महासागर में गिराना शामिल है।

अंतरिक्ष स्टेशन को क्यों हटाना चाहते एलन मस्क?
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन अब पुराना हो चुका है। अमेरिका और रूस ने साल 1998 में पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन बनाने के लिए इसका एक हिस्सा ऑर्बिट में भेजा था। इसके बाद 2 सालों के बाद पहली बार इसमें एस्ट्रॉनॉट्स गये थे। कई और देशों ने भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन बनाने की प्रक्रिया में बाद में भूमिका निभाई थी। इसे बनाने के लिए रोबोटिक आर्म्स कनाडा से आए थे। इसके अलावा इसके कई और पार्ट्स यूरोप और जापान से भेजे गये थे। नासा का मानना है कि अब प्राइवेट प्लेयर्स इतनी ताकत हासिल करने की दिशा में बढ़ रहे हैं, कि वो इस दशक के आखिरी तक खुद का स्पेश स्टेशन तैयार कर लेंगे। नासा को उम्मीद है कि उसकी ये स्ट्रैटजी उसे चंद्रमा और मंगल पर मिशन चलाने के लिए और ज्यादा सुविधाएं प्रदान करेगी।

हालांकि सोशल मीडिया पर एलन मस्क की इस मांग को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एलन मस्क की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को हटाने की मांग का समर्थन किया है, ताकि प्राइवेट कंपनियों को स्पेस स्टेशन बनाने के लिए जगह मिल सके। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ही एकमात्र फील्ड बचा है, जहां अभी भी अमेरिका और रूस एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ एलन मस्क लंबे समय से मंगल ग्रह पर इंसानों को बसाने के लिए अलग अलग योजनाएं पेश करते रहे हैं। उन्होंने मंगल ग्रह के वातावरण को इंसानों के रहने लायक बनाने के लिए वहां परमाणु बम विस्फोट का भी प्रस्ताव दिया था, जिसको लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि ये संभव नहीं है। क्योंकि अगर वहां कई परमाणु बमों का विस्फोट किया जाता है, तो उसका वातावरण सैकड़ों सालों तक रेडिएशन से प्रभावित रहेगा और इंसान वहां नहीं रह सकते हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के मंगल मिशन का समर्थन किया है, लेकिन क्या वो ISS को दो सालों में हटाने के लिए तैयार होंगे?

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...