13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल-चीन बॉर्डर पर ट्रक से 25 करोड़ के यूरो-अमेरिकी डॉलर बरामद, भारत...

नेपाल-चीन बॉर्डर पर ट्रक से 25 करोड़ के यूरो-अमेरिकी डॉलर बरामद, भारत से क्यों जोड़ा जा रहा कनेक्शन?

Published on

अररिया:

नेपाल से चीन जा रहे एक मालवाहक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। पुलिस जांच के दौरान ट्रक से 25 करोड़ रुपये से अधिक की यूरो और अमेरिकी डॉलर मिले। यह बरामदगी नेपाल-चीन बॉर्डर के पास रसुवागढ़ी में की गई, जिसे तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह धनराशि भारत से नेपाल के रास्ते चीन में होने वाली रक्त चंदन की लकड़ी या सोने की तस्करी से जुड़ी हो सकती है।

नेपाल पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने इस मामले में 43 वर्षीय कुसान लामा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो सिन्धुपाल चौक भोटेकोशी का निवासी है। एसएसपी रमेश बस्नेत के अनुसार, आरोपी के पास से 13 लाख 75 हजार के 150 यूरो और 3 लाख 20 हजार के 850 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी 8 किलो सोने की तस्करी के मामले में 5 साल की सजा काट चुका है और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। पुलिस को संदेह है कि यह धन चीन में तस्करी करने के उद्देश्य से भेजा जा रहा था।

तस्करी से जुड़े होने के संकेत, नेपाल पुलिस कर रही जांच
नेपाल पुलिस ने इस घटना को बड़ी चुनौती मानते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह धन तस्करी से अर्जित किया गया हो सकता है। नेपाल पुलिस के अनुसार, पूर्व में उत्तराखंड से लाल रक्त चंदन की तस्करी नेपाल के रास्ते तिब्बत होते हुए चीन तक की जाती थी। इस दौरान कई बार चीन के नागरिकों को अमेरिकी डॉलर के भुगतान के साथ गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि, जब रक्त चंदन की तस्करी पर रोक लगी, तो इस अवैध कारोबार में गिरावट आई थी। अब इतनी बड़ी राशि की बरामदगी से संकेत मिल रहे हैं कि तस्करी गतिविधियां दोबारा तेज हो रही हैं।

विदेशी मुद्रा तस्करी का भारतीय कनेक्शन?
नेपाल के केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (CIB) ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। नेपाल सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस विदेशी मुद्रा का भारत से कोई कनेक्शन है या नहीं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नेपाल के रास्ते तिब्बत और चीन तक तस्करी का संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जिसकी तह तक जाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...