18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचों का खौफ, पाकिस्‍तान में बुलेट प्रूफ गाड़ी के बिना यात्रा नहीं...

बलूचों का खौफ, पाकिस्‍तान में बुलेट प्रूफ गाड़ी के बिना यात्रा नहीं करेंगे चीनी इंजीनियर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान सरकार ने चीनी नागरिकों की रक्षा के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार ने बुधवार को निजी सुरक्षा और बुलेटप्रूफ वाहन के बिना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चीनी नागरिकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। इस फैसले के बाद कई चीनी व्यापारियों को बिना सुरक्षा के होटलों में कैद कर दिया गया। दूसरी ओर, पाकिस्तान के गृह विभाग ने धमकी देते हुए कहा है कि दो दिनों के भीतर बुलेटप्रूफ वाहन नहीं लेने वाली परियोजना, इंस्टॉलेशन को बंद कर दिया जाएगा। विभाग ने कहा कि चीनी कंपनियों के काम करने वाली जगहों पर जाने के लिए कंपनियां या तो बुलेटप्रूफ वाहन खरीदे या फिर उन्हें किराए पर ले।

पाकिस्तान में बढ़ रहे चीनियों पर हमले
गौरतलब है कि पाकिस्तान और खासकर बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में चीनी नागरिकों पर बड़े पैमाने पर हमले हुए हैं। “स्वतंत्रता-समर्थक” बलूच सशस्त्र समूह, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) मजीद ब्रिगेड ने उनमें से अधिकांश की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। हाल के दिनों में बीएलए मजीद ब्रिगेड ने चीनी नागरिकों पर कई बड़े हमले किए हैं। इन हमलों से पाकिस्तान सरकार बिलबिलाई हुई है। चीन ने भी इन हमलों पर नाराजगी जाहिर करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। चीन ने कहा है कि अगर पाकिस्तान उनके नागरिकों की सुरक्षा नहीं कर सकता है तो कम से कम चीनी सशस्त्र बलों को तैनात करने की इजाजत दे।

पाकिस्तानी पुलिस ने चीनी नागरिकों को दी हिदायत
हमले के बाद किए गए सुरक्षा उपायों के बारे में बात करते हुए, हजारा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ताहिर अयूब खान ने डॉन न्यूज को बताया, “चूंकि हम चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी संभव उपाय अपना रहे हैं, इसलिए उन्हें सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रांत में बख्तरबंद वाहनों के बिना यात्रा नहीं करनी चाहिए।”

चीनी नागरिकों की मौजूदगी से खुश नहीं स्थानीय लोग
26 मार्च को, एक आत्मघाती हमलावर ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक बांध परियोजना पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों के काफिले में एक वाहन से टक्कर मार दी थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इंजीनियर इस्लामाबाद से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दासू में बांध निर्माण स्थल पर अपने शिविर की ओर जा रहे थे। एक सप्ताह में पाकिस्तान में चीनी हितों पर यह तीसरा बड़ा हमला था। पहले दो हमलों में पाकिस्तान के नौसैनिक हवाई अड्डे और बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में चीन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक रणनीतिक बंदरगाह को निशाना बनाया गया, जहां बीजिंग बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अरबों का निवेश कर रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...