9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल और अमेरिका के हमले का खौफ, ईरान ने परमाणु ठिकाने के...

इजरायल और अमेरिका के हमले का खौफ, ईरान ने परमाणु ठिकाने के पास किया युद्धाभ्‍यास

Published on

तेहरान

ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को मध्य ईरान में नतांज परमाणु सुविधा के निकट एक संयुक्त हवाई रक्षा अभ्यास शुरू किया। इस दौरान ईरान ने अपने परमाणु सुविधाओं पर संभावित हमलों के बचाव के तरीकों और जवाबी कार्रवाई की क्षमता की जांच की। अभ्यास के पहले चरण में ईरान की एयर डिफेंस यूनिट ने नकली इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर की स्थितियों के तहत विभिन्न हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए पॉइंट डिफेंस रणनीति का उपयोग करके न्यूक्लियर फैसिलिटी की रक्षा करने की योजनाओं का अभ्यास किया।

ईरान ने बढ़ाई एयर डिफेंस की तैनाती
ईरान की सरकारी मीडिया ने खतम अल-अनबिया एयर डिफेंस बेस के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल गदर रहीमजादेह के हवाले से सोमवार को कहा कि देश के एयर डिफेंस फोर्सेज ने देश भर में संवेदनशील केंद्रों के पास कई नई प्रणालियां तैनात की हैं, जिनके बारे में दुश्मनों को जानकारी नहीं है। सैटेलाइट इमेरजरी के अनुसार, पिछले साल अप्रैल में ईरान पर इजरायल के हमले के दौरान S-300 मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया गया था। यह रूस निर्मित एयर डिफेंस सिस्टम सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस है, जिसे कई तरह के हवाई हमलों और क्रूज मिसाइलों का मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है।

ईरान ने दोगुने किए युद्धाभ्यास
फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, ईरान के आसपास के रणनीतिक स्थलों पर इजरायल के हाल ही में किए गए हवाई हमलों और अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव के बाद, ईरान के सशस्त्र बलों ने इस साल अपने शीतकालीन अभ्यासों को लगभग दोगुना कर दिया है। सोमवार को IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी के साथ एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए यह जानकारी दी गई। कम से कम 2010 से, इजरायल ने कथित तौर पर संवेदनशील परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए ईरान के अंदर दर्जनों हमले किए हैं।

ईरान पर हमला कर सकते हैं इजरायल और अमेरिका
जुलाई 2020 के बाद से ये हमले और भी ज्यादा हो गए, जब मध्य ईरान में नतांज यूरेनियम संवर्धन स्थल पर एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे एक इमारत नष्ट हो गई। इस सप्ताह एक्सियोस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर के बीच एक बैठक के दौरान, दोनों ने ईरान की परमाणु सुविधाओं पर संभावित हमलों पर चर्चा की गई थी। हालांकि, ईरान और अमेरिका ने इन हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...