11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान और पाकिस्तान में भीषण झड़प, तोरखम बॉर्डर बना जंग का मैदान,...

तालिबान और पाकिस्तान में भीषण झड़प, तोरखम बॉर्डर बना जंग का मैदान, टैंक-तोप से फायरिंग

Published on

इस्लामाबाद

अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच छिटपुट सैन्य झड़पें एक बार फिर शुरू हो गई है। तोरखम क्रॉसिंग के पास तालिबान लड़ाके और पाकिस्तानी सैनिक एक दूसरे पर हल्के और भारी हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं। इनमें टैंक और तोप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इन हमलों के कारण बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले ही तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग को बंद कर दिया था। इस पर तालिबान ने सख्त नाराजगी जताई थी। हालांकि, पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तालिबान के अनुरोध को खारिज कर दिया थआ।

भारी हथियारों से फायरिंग कर रहे दोनों पक्ष
अमू न्यूज के अनुसार, सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया है, जिससे क्षेत्र के निवासियों में भय और दहशत फैल गई है। कथित तौर पर संघर्ष क्षेत्र के पास आवासीय घरों पर कई रॉकेट और गोले गिरे, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। यह लड़ाई सोमवार, 3 मार्च को काबुल समय के अनुसार सुबह 2:30 बजे शुरू हुई और रुक-रुक कर जारी रही। पाकिस्तानी सूत्रों ने कहा कि जारी झड़पों में तीन पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गए हैं और एक ट्रक चालक मारा गया है। तालिबान ने अभी तक स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

10 दिनों से बंद है तोरखम बॉर्डर
तोरखम में सीमा क्रॉसिंग 10 दिनों से बंद है, पाकिस्तानी अधिकारियों ने तालिबान चौकियों और सीमा के करीब बंकरों के निर्माण को बंद करने का कारण बताया है। रविवार को तालिबान के प्रतिनिधियों और पाकिस्तानी अधिकारियों ने विवाद को सुलझाने के लिए एक बैठक की, लेकिन वार्ता बिना किसी सफलता के समाप्त हो गई। बॉर्डर बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों और लोगों की कतारें लगी हुई है। तोरखम बॉर्डर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बड़ा ट्रांजिट पॉइंट है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...