6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार के रखाइन में फिर छिड़ी भीषण लड़ाई, अराकान आर्मी का नेवल...

म्यांमार के रखाइन में फिर छिड़ी भीषण लड़ाई, अराकान आर्मी का नेवल बेस पर भीषण हमला, क्या ढह जाएगा चीनी गढ़?

Published on

नेपीडा:

म्यांमार में रखाइन राज्य के विद्रोही गुट अराकान आर्मी (AA) और जुंटा शासन के बीच एक बार फिर लड़ाई तेज हो गई है। इस बार लड़ाई का केंद्र क्यौकफ्यू टाउनशिप बना हुआ है। AA ने यहां नौसेना बेस और जुंटा की सैन्य चौकियों पर भीषण हमला किया है। चीन के कई बड़े प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में हैं। ऐसे में चीन की चिंता इन नए हमलों से बढ़ गई है। यह संघर्ष ऐसे समय हुआ है, जब जुंटा कहलाने वाले सैन्य शासकों ने चीनी सुरक्षा फर्मों को म्यांमार में काम करने की अनुमति देने वाला कानून पास किया है। यह कानून चीनी निजी सुरक्षा संगठनों को बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट सहित बीजिंग के हितों की रक्षा के लिए म्यांमार में तैनाती का अधिकार देता है। क्यौकफ्यू में भी ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं।

इरावाडी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, रखाइन राज्य में बीते साल भारी हिंसा देखने को मिली थी। अराकान आर्मी ने राज्य के ज्यादातर हिस्से को जुंटा से छीन लिया है। कुछ महीने की तनावपूर्ण शांति के बाद फरवरी में फिर से हिंसा भड़क उठी है। ये लड़ाई 20 फरवरी को तेज हुई, जब अराकान आर्मी ने क्यौकफ्यू के दान्यावड्डी नौसेना अड्डे पर हमला बोल दिया। यह नौसेना अड्डा सामरिक रूप से बहुत अहम है। क्यौकफ्यू में चीन की तेल- गैस पाइपलाइन, बंदरगाह और विशेष आर्थिक क्षेत्र जैसे मेगा प्रोजेक्ट हैं। रखाइन की राजधानी सित्तवे और मनौंग को छोड़कर बाकी 14 टाउनशिप पर AA का नियंत्रण है।

दस से ज्यादा गावों में बमबारी
रखाइन में बीते हफ्ते भी दोनों ओर से भारी गोलाबारी देखने को मिली है। जुंटा ने इलाके के 10 गांवों पर हवाई हमले किए हैं। इससे हजारों ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है। बीते हफ्ते गुरुवार को जुंटा के लड़ाकू विमानों से 500 पाउंड के बम गिराए हैं। रखाइन की स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलाबारी और हवाई हमलों से रिहाइशी इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। अयार्वाडी क्षेत्र की थबांग टाउनशिप में भी झड़पें हुई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्यौकफ्यू और मनौंग में जुंटा ने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। समुद्र तट के आसपास नौसेना के जहाज भी देखे गए हैं। अराकान आर्मी के लड़ाकों ने सित्तवे पर भी हमला किया है। हिंसा के चलते सित्तवे में सभी निजी और सरकारी बैंक बंद कर दिए गए हैं। जुंटा लोगों को सड़क और जलमार्ग से शहर छोड़ने से रोक रहा है। राज्य की राजधानी के आसपास जुंटा नए बंकर भी बना रहा है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...