10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया में पहली बार दो ड्रोन में हुई जंग, हवा में भिड़े...

दुनिया में पहली बार दो ड्रोन में हुई जंग, हवा में भिड़े रूस और यूक्रेन… वीडियो में देखें किसे मिली जीत

Published on

कीव

रूस और यूक्रेन का युद्ध एक लंबी यात्रा तय कर चुका है। करीब आठ महीनों की इस लड़ाई में कभी यह जंग भविष्य जैसी लगी तो कभी दूसरे विश्व युद्ध जैसी। इस युद्ध से कई हैरतभरे वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें हवा में दो ड्रोन (UAVs) की टक्कर को देखा जा सकता है। कुछ साल पहले तक ड्रोन का इस्तेमाल सिर्फ शौकिया लोग करते थे। लेकिन अब इसे दुनियाभर में सेनाएं संघर्ष में मुख्य हथियार के रूप में इस्तेमाल करती हैं। यूक्रेन जहां तुर्की के टीबी-2 Bayraktar ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है, वहीं रूस ईरान के शहीद टाइप सुसाइड ड्रोन से लड़ रहा है।

द ड्राइव की खबर के अनुसार, इस वीडियो को कथित तौर पर यूक्रेनी सेना के एक ड्रोन, चीन में निर्मित डीजेआई माविक-टाइप क्वाडकॉप्टर, से रेकॉर्ड किया गया। लेकिन वीडियो से इसके बारे में और जानकारी नहीं मिल रही है। ड्रोन पर लगे कैमरे से दिखता है कि रूस (या रूस समर्थक) नियंत्रित क्वाडकॉप्टर कुछ दूरी पर उड़ रहा है जो यूक्रेनी ड्रोन के पास आता है और फिर उसमें टकरा जाता है। इस टक्कर में रूसी ड्रोन का कम से कम एक रोटर ब्लेड टूट जाता है और यह जमीन पर गिर जाता है।

‘ड्रोन बनाम ड्रोन’ का पहला मुकाबला
यह वीडियो पुराना है लेकिन कहा जा रहा है कि इसे पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क के ऊपर रेकॉर्ड किया गया। इस वीडियो के आधार पर यह कहना मुश्किल है कि नीचे गिरने वाला ड्रोन रूस का था लेकिन दो ड्रोन के बीच इस तरह की टक्कर जिसमें एक का टूटकर नीचे गिर जाना साधारण नहीं है। अब तक दुनिया की किसी लड़ाई से इस तरह दो ड्रोन की जंग का वीडियो सामने नहीं आया है। लिहाजा इसे ‘ड्रोन बनाम ड्रोन’ की दुनिया में पहली घटना माना जा रहा है।

रूस यूक्रेन का मुख्य हथियार बना ड्रोन
रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों ही पक्ष बड़े पैमाने पर ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहें तोपों को निशाना बनाना हो या दुश्मन के रडार सिस्टम को नष्ट करना, जमीन पर हमले करने में ड्रोन बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। युद्ध के शुरुआती दिनों में तुर्की के टीबी-2 ड्रोन ने रूसी टैंकों के काफिले को कीव की तरफ बढ़ने से रोक दिया था। यूक्रेन इनका इस्तेमाल कर रहा है। जबकि रूस के पास ईरान का शहीद-136 ड्रोन है जो टारगेट से टकराकर खुद को उड़ा लेता है और जोरदार धमाका करता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...