9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयविदेश सचिव ने तालिबान मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और क्रिकेट...

विदेश सचिव ने तालिबान मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और क्रिकेट समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Published on

नई दिल्ली,

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बुधवार को दुबई में अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्ताकी से बातचीत की. इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है. दोनों देशों ने मानवीय सहायता, चाबहार बंदरगाह के जरिए व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ अफगानिस्तान में स्वास्थ्य और शरणार्थी पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

मिस्री ने अफगान लोगों को मानवीय और विकास सहायता प्रदान करना जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई. अफगान के मंत्री ने अफगानिस्तान को अपना समर्थन जारी रखने के लिए भारत को धन्यवाद दिया.

मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने वर्तमान में विकास कार्य की जरूरत पर जोर देने का फैसला किया. भारत अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता समेत व्यापार और वाणिज्यिक एक्टिविटी का समर्थन के लिए चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर पर सहमति जताई. साथ ही दोनों देशों ने क्रिकेट के सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की है, जिसे अफगानिस्तान की युवा पीढ़ी काफी महत्व देती है.

अफगानिस्तान को भेजी शिपमेंट
मंत्रालय ने अफगानिस्तान को भारत की मानवीय सहायता का उल्लेख किया और कहा कि भारत ने पड़ोसी देश को कई शिपमेंट भेजे हैं, जिसमें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं, 300 टन दवा, 27 टन भूकंप राहत सहायता, 40,000 लीटर कीटनाशक, 100 मिलियन पोलियो खुराक शामिल हैं. कोविड वैक्सीन की 1.5 मिलियन डोज, नशा मुक्ति कार्यक्रम के लिए स्वच्छता किट की 11,000 यूनिट, सर्दियों के कपड़ों की 500 यूनिट और 1.2 टन स्टेशनरी किट शामिल हैं.

बयान में आगे कहा कि अफगानिस्तान की ओर से अपील के जवाब में भारत सबसे पहले स्वास्थ्य क्षेत्र और शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए अतिरिक्त सामग्री सहायता प्रदान करेगा. मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान पक्ष ने भारत की सुरक्षा चिंताओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता को रेखांकित किया. दोनों पक्ष संपर्क में बने रहने और विभिन्न स्तरों पर नियमित संपर्क जारी रखने पर सहमत हुए हैं.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...