14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद ने की राहुल गांधी की तारीफ,...

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद ने की राहुल गांधी की तारीफ, BJP ने कांग्रेस को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने X पर राहुल गांधी की प्रशंसा में दो कुछ शब्द लिखे, जिसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है. भाजपा ने पूछा, ‘क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है? मुस्लिम लीग की छाप वाले घोषणापत्र से लेकर सीमा पार से जोरदार समर्थन तक, पाकिस्तान के साथ कांग्रेस का गठबंधन इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकता है.’

दरअसल, न्यूटन नाम के X यूजर ने अपने हैंडल से राहुल गांधी के हालिया भाषण की एक क्लिप पोस्ट की थी, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर हमला कर रहे हैं. इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए चौधरी फवाद हुसैन ने लिखा, ‘राहुल ऑन फायर’. इसके बाद बीजेपी आईटी-सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पाकिस्तानी राजनेता के पोस्ट का स्क्रीनग्रैब साझा करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान के साथ कांग्रेस का गठबंधन इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकता.’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X पोस्ट में लिखा, ‘एक पाकिस्तानी नेता – जिसने भारत के खिलाफ कई मौकों पर जहर उगला है वह राहुल और कांग्रेस को बढ़ावा दे रहा है. इससे पहले हाफिज सईद ने कहा था कि कांग्रेस उसकी पसंदीदा पार्टी है. पीएम मोदी को हटाने के लिए मणि शंकर अय्यर समर्थन मांगने पाकिस्तान गए थे. हमें याद है कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे और बीके हरिप्रसाद ने खुलेआम पाकिस्तान की वकालत की थी.’

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, ‘समय-समय पर कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का भी बचाव किया है. आज रिश्ता साफ हो गया है- कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ! घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप से लेकर मुस्लिम लीग बनने तक जिसने पाकिस्तान का निर्माण किया! पाकिस्तान का बयान INDI गठबंधन के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उसने वोट जिहाद की अपील की थी.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हालिया चुनावी रैलियों में कांग्रेस के घोषणापत्र को ‘मुस्लिम लीग की छाप’ वाला करार दिया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...