15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयप्‍लास्टिक बोतल से मुक्ति! पानी पीकर खा सकेंगे यह बॉटल, 12 साल...

प्‍लास्टिक बोतल से मुक्ति! पानी पीकर खा सकेंगे यह बॉटल, 12 साल की लड़की की खोज चौंका देगी

Published on

नई दिल्‍ली

प्‍लास्टिक कचरा दुनियाभर के लिए बड़ी समस्‍या है। इसमें प्‍लास्टिक बॉटल्‍स का भी बड़ा कॉन्ट्रिब्‍यूशन है। विश्‍वभर में रोजाना करीब 1.3 अरब प्‍लास्टिक वॉटर बॉटल्‍स बिकती हैं। ये सिंगल यूज प्‍लास्टिक की होती हैं। इसमें से सिर्फ 9 फीसदी प्‍लास्टिक ही रीसाइकिल हो पाती है। बाकी समंदरों, नदियों और नालियों में जाती है। 12 साल की मैडिसन चेकेट्स ने गौर किया कि इसके कारण समुद्री तट (बीच) गंदे हो रहे हैं। वह परिवार के साथ कैलिफोर्निया में ट्रिप पर गई थीं। यहीं पर उन्‍हें ख्‍याल आया कि स्थिति बदलने की जरूरत है। तभी उन्‍हें ऐसी बोतल बनाने का आइडिया आया जिसे पानी पीने के बाद खाया जा सकता हो। वह अपने इस आइडिया को अंजाम तक पहुंचाने में दिलोजान से जुट गईं। उन्‍होंने इस बोतल को ‘ईको-हीरो’ नाम दिया। इस बोतल के कारण इस युवा साइंटिस्‍ट को खूब पहचान मिल रही है।

अमेरिका के उटा में स्‍कूल के साइंस फेयर के लिए मैडिसन ने प्रोजेक्‍ट पर काम करना शुरू किया। उन्‍हें लगा भला इससे बढ़‍िया क्‍या हो सकता है। शोध करते हुए उन्‍होंने ‘रिवर्स स्‍फेयरिफिकेशन’ प्रक्रिया के बारे में पढ़ा। इसमें तरल पदार्थ को जेल की झिल्‍ली (मेम्‍ब्रेन) में रखा जाता है। इसने उन्‍हें खाई जा सकने वाली पानी की बोतल बनाने का आइडिया दिया। मैडिसन ने इसे ‘ईको-हीरो’ नाम दिया।

ऐसे बनती है ईको-फ्रेंडली वॉटर बॉटल
मैडिसन ने पाया पानी, लेमन जूस, कैल्सियम लैक्‍टेट, जैनथन गम और सोडियम अल्गिनेट के कॉम्बिनेशन से जेल पाउच बनाया जा सकता है। यह पाउच टूटता नहीं है। इसमें तीन से 4 कप पानी बड़े आराम से आ जाता है। इसे फ्रिज में तीन हफ्तों तक रखा जा सकता है। इस प्रोजेक्‍ट ने जिला स्‍तर पर उन्‍हें मशहूर किया। फिर राज्‍य स्‍तर के साइंस मेले में इसे पहला स्‍थान हासिल हुआ। मैडिसन ने ब्रॉडकॉम मास्‍टर्स में 30 फाइनलिस्‍ट में भी जगह बनाई। यह नेशनल लेवल की प्रतिस्‍पर्धा है।

युवा साइंट‍िस्‍ट को म‍िला इनाम
इस युवा साइंटिस्‍ट का कहना है कि वह दुनिया की मदद करना चाहती हैं। यही उनके प्रोजेक्‍ट के पीछे प्रेरणा थी। वह ‘ईको-हीरो’ में और सुधार करना चाहती हैं। उनकी कोशिश है कि इसे किफायती बनाने के साथ इसकी कैपेसिटी को बढ़ाया जाए। उन्‍हें लगता है कि पानी का उनका पाउच पेपर कप को रिप्‍लेस करने का दमखम रखता है। इसे इस्‍तेमाल करना बहुत आसान है। झिल्‍ली को दांत से काटकर आपको छेद बनाना पड़ता है। फिर पानी पीकर आप इस पाउच को खा या फेंक सकते हैं। यह पाउच बायोडिग्रेडेबल है।

फाइनलिस्‍ट के तौर पर मैडिसन को इस कॉन्‍सेप्‍ट के लिए 500 डॉलर का इनाम मिला। कॉम्पिटिशन का टॉप प्राइज 14 साल के थॉमस एलडस को गया। थॉमस ने रोबोटिक हाथ बनाया था जिसे प्राकृतिक आपदा या खतरनाक स्थितियों में इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...