9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से दोस्ती और इमरान से शांति का हाथ मिलाएं... पाकिस्तानी बिजनेस...

भारत से दोस्ती और इमरान से शांति का हाथ मिलाएं… पाकिस्तानी बिजनेस टाइकून की शहबाज से गुजारिश

Published on

कराची

पाकिस्तान के एक बड़े बिजनेसमैन ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने भरी सभा में दो मांगे कर डाली। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ को जेल में बंद अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के साथ शांति करनी चाहिए। बिजनेसमैन ने अपने दूसरी मांग में भारत के साथ दोस्ती की मांग कर डाली। यह घटना तब हुई जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक दिन के दौरे पर कराची पहुंचे थे। कराची को पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। इस दौरान शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी बिजनेसमैनों के एक बैठक को संबोधित किया और उनसे देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सुझाव मांगे।

शहबाज से भारत और इमरान के साथ दोस्ती को कहा
इस दौरान पाकिस्तानी बिजनेस टाइकून आरिफ हबीब ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बेलआउट पैकेज हासिल करने में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान पीएम शहबाज के प्रयासों की सराहना की। पिछले साल जून में आईएमएफ के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए, शीर्ष ब्रोकरेज फर्म के मालिक आरिफ हबीब ने देश में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज को “दो और हाथ मिलाने” का सुझाव दिया- एक भारत सहित पड़ोसी देशों के साथ और दूसरा पीटीआई संस्थापक इमरान खान के साथ।

आरिफ हबीब ने क्या कहा
आरिफ हबीब ने कहा, “मैं आपसे चाहूंगा कि आप दो हाथ और मिलाएं, एक जो हमारे पड़ोसियों से मिलाएं, जिस पर आप काम कर रहे हैं, इसमें भारत भी शामिल हो। मुझे लगता है कि इसके बहुत अच्छे परिणाम आएंगे। […] दूसरी बात, आपको अदियाला जेल के किसी कैदी से भी हाथ मिलाना चाहिए। मुझे लगता है कि इन दो कदमों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।” पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के कारण भारत के साथ व्यापार पर एकतरफा रोक लगा दी थी। हालांकि, इसका खामियाजा पाकिस्तान की अवाम को आज तक चुकाना पड़ रहा है।

भारत से व्यापार शुरू करने की तैयारी में पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कुछ दिनों पहले ही भारत के साथ व्यापार को फिर से शुरू करने का संकेत दिया था। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वीकार किया था कि पाकिस्तान आज भी भारत के साथ व्यापार कर रहा है। उन्होंने कहा था कि अगर हम सीधे सामान मंगाए को वह सस्ता पड़ेगा। डार ने कहा था कि वह भारत के साथ व्यापार को शुरू करने के लिए संबंधित पक्षों से बात करके शहबाज कैबिनेट में प्रस्ताव रखेंगे। इसके बाद पाकिस्तान के हित में फैसले को लिया जाएगा। पीएम शहबाज शरीफ के बड़े भाई नवाज शरीफ भी भारत के साथ संबंधों को सुधारने की बात कहते रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...