16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान गिड़गिड़ाए पर नहीं पसीजे जनरल मुनीर, पाक सेना प्रमुख ने मुलाकात...

इमरान गिड़गिड़ाए पर नहीं पसीजे जनरल मुनीर, पाक सेना प्रमुख ने मुलाकात से किया इनकार

Published on

इस्लामाबाद

पीटीआई ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मिलने की इच्छा नहीं जताई थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पूर्व पीएम ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन मुनीर ने उन्हें मना कर दिया था। मीडिया की खबरों में बुधवार को यह जानकारी दी गई। जियो न्यूज के कार्यक्रम ‘आज शाहजेब खानजादा के साथ’ के एंकर शाहजेब खानजादा ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि जनरल मुनीर ने सोमवार रात उनसे मुलाकात करने वाले कारोबारियों से कहा कि इमरान खान ने उन्हें मिलने के लिए संदेश भेजा था, लेकिन उन्होंने पीटीआई प्रमुख को बताया कि ऐसा नहीं है।

जियो न्यूज ने बताया कि सेना प्रमुख के रूप में उनका काम राजनेताओं से मिलना था। एंकर ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सेना प्रमुख ने जोर देकर कहा कि सेना ‘न तो राजनीति में हस्तक्षेप करेगी और न ही इसमें कोई भूमिका निभाएगी।’ जनरल मुनीर ने कहा कि वह राजनीतिक मामलों में दखल नहीं देंगे और राजनीतिक नेतृत्व को खुद अपने मुद्दों को सुलझाना चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जनरल मुनीर और इमरान खान के बीच मुलाकात कराने की कोशिश की थी, लेकिन सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति से कहा कि वह राजनीति से दूर रहना चाहते हैं।’

मुलाकात का नहीं किया गया अनुरोध
एक दिन पहले पीटीआई नेता और पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख से मिलने के लिए व्यक्तिगत रूप से या अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से कभी कोई अनुरोध नहीं किया। इस बीच खबर है कि जनरल असीम मुनीर ने पाकिस्तान के 10 बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री इशाक डार की मौजूदगी में कहा, ‘वर्तमान आर्थिक संकट खत्म हो चुका है। सबसे खराब दौर जा चुका है और देश डिफॉल्ट नहीं करेगा।’

राजनीतिक स्थिरता के बिना आर्थिक स्थिरता संभव नहीं
सेना की मीडिया विंग ISPR ने अभी इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। लेकिन PTI के नेता फवाद चौधरी ने बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बीच सेना प्रमुख से मिलने वाले व्यापारियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन उद्योगपतियों को सिर्फ अपने हित साधने हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की असली समस्या इन समूहों का हित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिना राजनीतिक स्थिरता के आर्थिक स्थिरता संभव नहीं है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...