9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी सेना प्रमुख बनते ही जनरल मुनीर ने दिखाया रंग, LoC पर...

पाकिस्तानी सेना प्रमुख बनते ही जनरल मुनीर ने दिखाया रंग, LoC पर भारत के खिलाफ उगला जहर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने पद संभालने के बाद पहली बार एलओसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत की सीमा पर पाकिस्तानी सेना की तैयारियों का जायजा लिया। पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने एलओसी से सटे अग्रिम सीमा चौकियों का भी निरीक्षण किया। जनरल मुनीर के साथ पाकिस्तानी सेना के कई शीर्ष अधिकारियों ने क्षेत्रीय कमांडरों के साथ बैठक भी की। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों को संबोधित करते हुए पिछले पाकिस्तानी जनरलों की तरह असीम मुनीर ने भी भारत को गीदड़भभकी देने की कोशिश की।

भारत के खिलाफ उगला जहर
जनरल असीम मुनीर ने कहा कि हाल में ही गिलगित बाल्टिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर पर भारतीय नेतृत्व का बयान गैरजिम्मेदाराना है। जनरल मुनीर से शेखी बघारते हुए कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेना न केवल हमारी मातृभूमि के हर इंच की रक्षा के लिए, बल्कि दुश्मन को लड़ाई में हराने के लिए हमेशा तैयार है। पाक आर्मी चीफ ने संबोधन के बाद सैनिकों से धार्मिक नारे भी लगवाए। उनके इस संबोधन का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें पाकिस्तानी बैकरों में लगे नक्शों को धुंधला कर दिखाया गया है।

जनरल बाजवा के बाद पाक सेना प्रमुख बने हैं मुनीर
जनरल असीम मुनीर पाकिस्तानी सेना के 17वें प्रमुख बने हैं। उनसे पहले इस पद पर जनरल कमर जावेद बाजवा तैनात थे। असीम मुनीर को पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल जियाउल हक का शागिर्द माना जाता है। कुरान को पूरी तरह से याद करने वाले जनरल मुनीर को पाकिस्तानी सेना में धार्मिक रूप से काफी कट्टर माना जाता है। असीम मुनीर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख भी रह चुके हैं। उन्हीं के आईएसआई चीफ रहने के दौरान पुलवामा हमला हुआ था। जिसके बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

असीम मुनीर को मिली है मुल्ला जनरल की पदवी
पाकिस्तान में असीम मुनीर को उनके धार्मिक ज्ञान के कारण मुल्ला जनरल की पदवी दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि उनके कार्यकाल में पाकिस्तान में कट्टरपंथ को बढ़ावा मिल सकता है। आईएसआई प्रमुख रहने के दौरान असीम मुनीर ने एजेंसी के खिलाफ फैसले देने वाले एक हाईकोर्ट के जज को बर्खास्त करवा दिया था। असीम मुनीर को इमरान खान का विरोध करने वाले सैन्य अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है। पाकिस्तानी आर्मी चीफ बनने से पहले असीम मुनीर क्वार्टरमास्टर जनरल के रूप में कार्यरत थे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...