8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'लड़की, अब तुम कनाडा की गवर्नर नहीं हो...', एलन मस्क ने जस्टिन...

‘लड़की, अब तुम कनाडा की गवर्नर नहीं हो…’, एलन मस्क ने जस्टिन ट्रूडो का उड़ाया मजाक!

Published on

वॉशिंगटन:

टेक कारोबारी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर अपने एक कमेंट में जस्टिन ट्रूडो को संबोधित करने के लिए ‘लड़की’ शब्द लिखा है। जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री पद और सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा देने की घोषणा ही है। मस्क ने यह भी लिखा है कि जस्टिन ट्रूडो अब कनाडा के गवर्नर नहीं है, इसलिए उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बता दें कि अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कई बार जस्टिन ट्रडो को ‘गर्वनर ऑफ कनाडा’ के रूप में संबोधित किया जाता रहा है। ट्रंप ने कानाडा को अमेरिका में मिलाने की भी इच्छा जताई थी।

एलन मस्क ने जस्टिन ट्रूडो को लेकर आखिर क्या कहा?
जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार (6 जनवरी) को इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने इस्तीफे की स्पीच वाला वीडियो अपने एक्स हैंडल के माध्यम से साझा किया था। इस वीडियो के बाद जब ट्रूडो ने एक्स पर अपनी नई पोस्ट में लिखा कि कनाडा के अमेरिका का हिस्सा बनने की कोई संभावना नहीं है तो मस्क ने कमेंट करते हुए चुटकी ली।

जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर लिखा, ”इस बात की कोई संभावना नहीं है कि कनाडा संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा बन जाएगा। दोनों देशों के श्रमिक और समुदाय एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक और सुरक्षा साझेदार होने से लाभान्वित होते हैं।” जस्टिन ट्रूडो की इसी पोस्ट में एलन मस्क ने कमेंट में लिखा, ”लड़की, अब तुम कनाडा की गवर्नर नहीं हो, इसलिए तुम जो भी कहती हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाना चाहते हैं ट्रंप!
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपनी चुनावी जीत के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुझाव दिया था कि कनाडा 51वां राज्य बन सकता है। ट्रंप ने कहा था, “आप उस कृत्रिम रूप से खींची गई सीमा से छुटकारा पा लें और देखें कि वह कैसी दिखती है।” उन्होंने आगे कहा था कि इस तरह के विलय से राष्ट्रीय सुरक्षा में सुधार होगा, क्योंकि अमेरिका पहले से ही कनाडा की सुरक्षा करता है।

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भी किया पलटवार
ट्रंप के बयानों पर कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली की ओर से भी पलटवार किया गया है। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियों से पता चलता है कि उन्हें इस बात की पूरी समझ नहीं है कि कनाडा को एक मजबूत देश क्या बनाता है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है। हमारे लोग मजबूत हैं। हम धमकियों के सामने कभी पीछे नहीं हटेंगे।”

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...