9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी वीजा का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी! 12 लाख भारतीयों...

अमेरिकी वीजा का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी! 12 लाख भारतीयों को जल्द मिलेगा

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका जाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीयों को वीजा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. भारतीय छात्र और अमेरिका में नौकरी करने वाले भारतीयों की शिकायत रहती है कि उन्हें वीजा मिलने में काफी देरी होती है. लेकिन अब अमेरिका ने भारतीय लोगों को वीजा देने में तेजी लाने के संकेत दिए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी वीजा जारी करने के वेटिंग पीरियड में 2023 की गर्मियों तक गिरावट की उम्मीद है और यह संख्या लगभग 12 लाख तक पहुंचने का अनुमान है. अधिकारी ने कहा, “अमेरिका द्वारा वीजा जारी करने के मामले में भारत पहली प्राथमिकता पर है. हमारा उद्देश्य अगले साल के मध्य तक स्थिति को कोविड-19 के पूर्व स्तर पर लाना है.”

भारत उन देशों में शामिल है जहां कोरोना काल के बाद प्रतिबंध हटते ही अमेरिकी वीजा के लिए आवेदनों की संख्या में काफी तेजी देखी गई है. अधिकारी ने कहा कि वीजा देने के लिए लंबे इंतजार के समय को ध्यान में रखते हुए, अमेरिका और अधिक कर्मियों की भर्ती और “ड्रॉप बॉक्स” सुविधाओं को बढ़ाने समेत कई पहल कर रहा है.

हर महीने करीब एक लाख वीजा जारी करने की योजना
अधिकारी ने कहा कि अमेरिका पहले ही भारतीयों के लिए एच (एच1बी) और एल श्रेणी के वीजा को अपनी प्राथमिकता के रूप में पहचान चुका है और वीजा का नवीनीकरण करने के इच्छुक लोगों के लिए हाल ही में लगभग 1,00,000 स्लॉट जारी किए गए थे. कुछ श्रेणियों के लिए प्रतीक्षा समय को पहले के 450 दिनों से घटाकर लगभग नौ महीने कर दिया गया है.

अधिकारी ने कहा कि बी1, बी2 (बिजनेस एंड टूरिज्म) वीजा के लिए वेटिंग टाइम भी करीब नौ महीने से कम किया जा रहा है. अमेरिका द्वारा जारी किए जा रहे वीजा की संख्या के मामले में भारत के मौजूदा नंबर तीन से दूसरे स्थान पर जाने की उम्मीद है. फिलहाल मेक्सिको और चीन भारत से आगे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के वीजा के लिए प्रतीक्षा समय में कटौती करने को भी प्राथमिकता दी जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने वीजा के नवीनीकरण चाहते हैं.

पिछले एक साल में 82 हजार वीजा जारी किए गए
बता दें कि वीज़ा साक्षात्कार के बिना अमेरिकी वीज़ा के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को ड्रॉप बॉक्स सुविधा के रूप में जाना जाता है. पिछले चार वर्षों की अवधि के भीतर अमेरिकी वीजा रखने वाले आवेदक ड्रॉप बॉक्स सुविधा के लिए पात्र हैं. अमेरिका ने पिछले एक साल में करीब 82,000 वीजा जारी किए हैं. अधिकारी ने कहा कि हम अगली गर्मियों तक भारतीयों को 11 से 12 लाख वीजा देने की योजना बना रहे हैं. गौरतलब है कि भारत अमेरिकी वीजा के लिए लंबी प्रतीक्षा अवधि के मुद्दे को अमेरिका के साथ उठाता रहा है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...