9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास ने पहली बार मोहम्मद दीफ के मौत की पुष्टि की, इजरायल...

हमास ने पहली बार मोहम्मद दीफ के मौत की पुष्टि की, इजरायल ने छह महीने पहले किया था मार गिराने का दावा

Published on

खान यूनिस

हमास ने एक बयान में अपने सैन्य कमांडर मोहम्द दीफ की हत्या की पुष्टि की है। इजरायल ने दावा किया था कि उसने जुलाई में हवाई हमले में दीफ को मार गिराया था, लेकिन फिलिस्तीनी समूह ने उसकी मौत की पुष्टि नहीं की थी। हमास के कस्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा कि इजरायल के साथ लड़ाई में उप सैन्य कमांडर मारवान इस्सा भी मारा गया है। उन्होंने कई अन्य हमास कमांडरों की मौत की घोषणा की।

मोहम्मद दीफ कौन था?
मोहम्मद दीफ 1990 के दशक में हमास की सैन्य शाखा, कस्साम ब्रिगेड के संस्थापकों में से एक था। उसने 20 से ज्यादा सालों तक हमास की सेना का नेतृत्व किया। ऐसा भी कहा जाता है कि उसने दर्जनों इज़रायलियों की हत्या के लिए हमले की योजना बनाई थी। माना जाता है कि दीफ ने हमास के सुरंगों के नेटवर्क और बम बनाने की विशेषज्ञता को भी विकसित किया था। अगस्त 2014 में, दीफ की पत्नी और सात महीने के बेटे की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई थी, जिसमें गाजा में एक घर को निशाना बनाया गया था, जहां परिवार रह रहा था।

हमास का हीरो कैसे बना मोहम्मद दीफ
रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल द्वारा की गई हत्या के एक प्रयास में दीफ की एक आंख चली गई और एक पैर में गंभीर चोटें आईं। हमास की सशस्त्र शाखा चलाते हुए उसके जीवित रहने ने उसे फिलिस्तीनियों के बीच एक हीरो बना दिया। 7 अक्टूबर, 2023 की सुबह, हमास ने “अल-अक्सा फ्लड” ऑपरेशन की घोषणा करते हुए मोहम्मद दीफ की एक दुर्लभ वॉयस रिकॉर्डिंग जारी की, जो संकेत देता है कि उस दिन दक्षिणी इजरायल पर किए गए हमले, इस्लाम के तीसरे सबसे पवित्र स्थल, यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद पर इजरायली छापों का बदला थे।

इजरायल ने अगस्त में किया था मार गिराने का दावा
अगस्त 2024 में, इजरायली अधिकारियों ने कहा कि उनकी सेना ने दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के पश्चिम में अल-मवासी पर 13 जुलाई को हवाई हमले में मोहम्मद दीफ को मार गिराया था। लेकिन हमास ने उस समय इस खबर का खंडन किया, और कहा कि मोहम्मद दीफ समूह के संचालन की “अच्छी तरह से और सीधे देखरेख” कर रहा था।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...