11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास ने पहली बार सौंपे 4 बंधकों के शव, गाजा से मां...

हमास ने पहली बार सौंपे 4 बंधकों के शव, गाजा से मां के साथ आई 9 महीने के मासूम की लाश, गम में डूबा इजरायल

Published on

यरुशलम

चरमपंथी संगठन हमास ने गुरुवार को गाजा में अगवा करके रखे गए चार इजरायली बंधकों के शव सौंप दिए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के बाद से यह पहली बार है, जब हमास ने मृत बंधकों के शव वापस भेजे हैं। इन चार बंधकों में शिरी बिबास और उनके दो छोटे बेटों एरियल और कफीर के शव भी शामिल हैं। गुरुवार 20 फरवरी को गाजा का खान यूनुस में हमास के लड़ाकों ने चारों शवों को रेड क्रॉस के हवाले किया। रेड क्रॉस ने इन शवों को इजरायली सेना को सौंप दिया है।

सबसे छोटे बंधक का शव आया
16 महीने पहले 7 अक्टूबर 2023 को जब उन्हें अगवा किया गया था, उस समय शिरी 32 साल की थीं, जबकि एरिएल 4 साल और कफीर 9 महीने के थे। कफीर हमास के हमले में बनाए गए सबसे छोटे बंदी थे। ये दोनों बच्चे 7 अक्टूबर के आतंकी हमलों के बाद सबसे ज्यादा पहचाने वाले पीड़ित बन गए थे। बंधकों के शवों की पहली वापसी इजरायल के लिए बेहद भावनात्मक और गमगीन पल है।

83 वर्षीय ओडेड का भी शव सौंपा
चौथा शव ओडेड लिफशिट्ज का बताया है। वे 83 साल के थे, जब उन्हें और उनकी पत्नी योचेवेड लिपशिट्ज को किबुत्ज नीर ओज से अगवा किया गया था। योचेवेड को हमास ने 24 अक्टूबर 2023 को रिहा किया था। हमास के चरमपंथियों ने रेड क्रॉस को बंधकों के शव सौंपने से पहले मंच पर चार काले ताबूत प्रदर्शित किए। मंच पर ताबूत के पीछे हमास के प्रोपेगैंडा बैनर लगे हुए थे। इनमें से एक बड़े बैनर पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को वैम्पायर के रूप में दिखाया गया था।

शवों का किया जाएगा डीएनए परीक्षण
लड़ाकों ने ताबूतों को रेड क्रॉस के वाहनों तक पहुंचाया जिसके बाद रेड क्रॉस के कर्मियों ने शवों को सफेद चादरों से लपेटकर वाहनों में रखा। इसके बाद रेड क्रॉस का काफिला इजराइल की ओर रवाना हो गया। इजराइली अधिकारियों द्वारा डीएनए परीक्षण के माध्यम से शवों की औपचारिक पहचान की जाएगी। परीक्षण पूरा होने में लगभग दो दिन लग सकते हैं। पहचान प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात ही परिवारों को अंतिम सूचना दी जाएगी।इजराइली सैन्य बल ने पुष्टि की है कि ताबूत प्राप्त कर लिए गए हैं। खान यूनिस के बाहरी इलाके में इस हस्तांतरण स्थल पर हजारों लोग इकट्ठा हुए जिनमें हमास और अन्य गुटों के नकाबपोश तथा सशस्त्र लड़ाके भी शामिल थे।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...