11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास का सफाया करना होगा... बेंजामिन नेतन्याहू से मिलकर अमेरिकी विदेश मंत्री...

हमास का सफाया करना होगा… बेंजामिन नेतन्याहू से मिलकर अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिखाए तेवर, संकट में गाजा युद्धविराम?

Published on

तेल अवीव

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि गाजा से हमास को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए। रुबियों ने रविवार को अपने इजरायल दौरे के दौरान ये बात कही है। रुबियो ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कहा कि गाजा में हमास की किसी भी तरह की उपस्थिति ठीक नहीं है। इस गुट का पूरी तरह से ‘सफाया’ होना चाहिए। अमेरिकी मंत्री का ये बयान ऐसे समय आया है, जब गाजा में हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम चल रहा है और दोनों पक्ष कैदियों की अदला बदली कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों में युद्धविराम पर कई बार खतरा आता दिखा है। रुबियों के बयान से गाजा में युद्धविराम पर नया संकट खड़ा हो सकता है।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, रुबियो ने इजरायल में कहा कि हमास सैन्य या सरकारी बल के रूप में जारी नहीं रह सकता है। जब तक हमास ऐसी शक्ति के रूप में खड़ा है जो शासन कर सकती है या सैन्य तौर पर ताकत रखती है तो फिर शांति आना संभव नहीं है। इस गुट का पूरा सफाया होना चाहिए। इसका कोई अस्तित्व गाजा की जमीान पर नहीं होना चाहिए।

युद्धविराम टूट तो नहीं जाएगा?
डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में गाजा के लोगों को दूसरे देशों बसाने की बात कहकर विवाद कर चुके हैं। ट्रंप के बयान के बाद उनके मंत्री का आक्रामक बयान हमास के साथ बातचीत जारी रखने के प्रयासों को जटिल बना सकती है। युद्ध में भारी नुकसान झेलने के बावजूद हमास अभी भी गाजा के बड़े हिस्से पर नियंत्रण बरकरार रखे हुए है।

इजरायली सेना ने रविवार तड़के दक्षिणी गाजा में हवाई हमले भी किए हैं। हमास के गृह विभाग ने कहा है कि मिस्र की सीमा के पास राफा में मदद लेकर आ रहे ट्रकों को सुरक्षा देते हुए उनके तीन लोग हमले में मारे गए हैं। हमास ने कहा कि यह हमला युद्धविराम का उल्लंघन है। हमास का कहना है कि नेतन्याहू युद्धविराम को तोड़ना चाहते हैं।

इजरायल को हथियारों की खेप भी पहुंची
इजरायल को अमेरिका से 2,000-पाउंड (900-किलोग्राम) MK-84 गोला-बारूद की खेप भी मिली है। यह बमों की वही खेप है, जिसे बाइडन प्रशासन ने पिछले साल गाजा में नागरिकों पर हमले की चिंता के चलते रोक दिया था। अब अमेरिका ने हथियारों की खेप जारी कर दी है। साथ ही कहा है कि गाजा में हमास की कोई भूमिका नहीं हो सकती। ये दिखाता है कि क्षेत्र में आने वाला समय शांति जारी रहने के लिहाज से नाजुक है।

Latest articles

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...