9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ऑफिस में भी करें सेक्स…', रूस की जनसंख्या बढ़ाने के लिए पुतिन...

‘ऑफिस में भी करें सेक्स…’, रूस की जनसंख्या बढ़ाने के लिए पुतिन सरकार का अजीबोगरीब फरमान

Published on

नई दिल्ली

दुनियाभर के कई देश घटती हुई जनसंख्या से परेशान हैं। इसी कड़ी में रूस की गिरती जन्म दर में गिरावट के कारण राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देशवासियों को ऑफिस में भी सेक्स करने की सलाह दी है। रूसी सरकार के लोगों को ऑफिस में, लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान सेक्स करने की सलाह दी है।

रूसी अखबार मेट्रो की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन का निर्देश तब आया है जब रूस की वर्तमान प्रजनन दर प्रति महिला लगभग 1.5 बच्चे है, जो जनसंख्या स्थिरता के लिए आवश्यक 2.1 से काफी कम है। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के कारण देश की जनसंख्या में भी गिरावट आई है, जिसके कारण दस लाख से अधिक लोग पलायन कर गए हैं, जिनमें अधिकतर युवा रूसी हैं।

पुतिन ने कहा कि रूसी लोगों का संरक्षण हमारी सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “रूस का भाग्य इस पर निर्भर करता है कि हममें से कितने लोग वहां होंगे। यह राष्ट्रीय महत्व का प्रश्न है।’ वहीं, रूसी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. येवगेनी शस्तोपालोव ने कहा, ‘काम में बहुत व्यस्त होना कोई वैध कारण नहीं है, बल्कि एक बेकार बहाना है। आप ब्रेक के दौरान प्रजनन में संलग्न हो सकते हैं क्योंकि जीवन बहुत तेज़ी से बीत जाता है।’

लंबे समय तक काम करने वालों के लिए ऐसे सुझावों के बारे में एक सवाल के जवाब में, शस्तोपालोव ने ब्रेक के समय का उपयोग करने के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा, “ब्रेक टाइम के दौरान बच्चे पैदा करें।” सरकार ने रूस की गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य उपाय सुझाए हैं। मॉस्को में, 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच की महिलाओं को उनके प्रजनन स्वास्थ्य और क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए डिज़ाइन की गई निःशुल्क प्रजनन जांच में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

तलाक की फीस भी बढ़ा दी गई
रूस के चेल्याबिंस्क क्षेत्र में, अधिकारियों ने जन्म दर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फाइनेंशियल हेल्प पेश की है। जिसके तहत 24 साल से कम उम्र की महिलाओं को उनके पहले बच्चे के जन्म पर 1.02 लाख रूबल (9.40 लाख रुपये) का भुगतान करने की पेशकश की जाती है। पूरे रूस में गर्भपात को तेजी से प्रतिबंधित किया जा रहा है। सार्वजनिक हस्तियां और धार्मिक नेता इस बात की वकालत कर रहे हैं कि एक महिला की प्राथमिक जिम्मेदारी बच्चों को जन्म देना और उनका पालन-पोषण करना है। इसके साथ ही तलाक की फीस भी बढ़ा दी गई है।

इस महीने की शुरुआत में जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रूस ने 2024 की पहली छमाही में 25 वर्षों में सबसे कम जन्म दर दर्ज की है। आंकड़ों से यह भी पता चला कि जून में जन्म पहली बार एक लाख से कम हो गया। जनवरी से जून 2024 के बीच रूस में कुल 5,99,600 बच्चों का जन्म हुआ, जो 2023 की इसी अवधि की तुलना में 16,000 कम है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...