16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के सिंध में भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के 8 लोगों...

पाकिस्तान के सिंध में भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के 8 लोगों समेत 12 की मौत

Published on

कराची,

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में स्थित नेशनल हाईवे पर एक बस के ट्रेलर से टकराने के बाद एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है.हैदराबाद के उपायुक्त अरसलान सलीम ने बताया कि ये बस हैदराबाद से शादी समारोह से मेहमानों को लेकर लौट रही थी. उसी दौरान सोमवार रात मोरो के पास हादसा हो गया.

बस में सवार थे 20 लोग
उन्होंने बताया कि बस में लगभग 20 लोग थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक युवा लड़की बुरी तरह घायल हो गई थी. जिसे इलाज के लिए कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

सलीम ने कहा कि मृतकों में से आठ लोग एक प्रमुख डॉक्टर के परिवार से थे. मोरो सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर देखभाल के लिए नवाबशाह और कराची ले जाया गया है.पाकिस्तान में लापरवाही से गाड़ी चलाने, वाहनों की खराब हालत, क्षतिग्रस्त सड़कें और अप्रशिक्षित ड्राइवरों के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...