7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में मिला यूरेनियम का विशाल भंडार, 30000000 टन आंका गया वजन,...

चीन में मिला यूरेनियम का विशाल भंडार, 30000000 टन आंका गया वजन, जिनपिंग की बल्ले-बल्ले

Published on

बीजिंग

चीन के शोधकर्ताओं ने ऑर्डोस बेसिन में व्यापक यूरेनियम भंडार की खोज की है। यह यूरेनियम भंडार इतना बड़ा है कि इससे हजारों की संख्या में परमाणु बम बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा चीन लंबे समय तक अपनी ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा कर सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि उन्होंने एक प्रमुख चीनी यूरेनियम भंडार पाया है जो चीन को स्वच्छ ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करने में मदद करने के लिए प्रचुर मात्रा में यूरेनियम की आपूर्ति कर सकता है। इस खोज को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए एक बड़ी रणनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है।

कहां हुई यूरेनियम की खोज
चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने बताया है कि यूरेनियम का यह भंडार ऑर्डोस बेसिन में जिंगचुआन के पास की गई है। एओलियन सैंडस्टोन खनन में क्षेत्र का पहला बड़ा यूरेनियम खोज भविष्य के अन्वेषण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इस खोज से चीन के ऊर्जा भंडार में यूरेनियम की पर्याप्त आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी। चीन भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ऐसे खोज के लिए कई तरह के विभागों और खनन कंपनियों के साथ साझेदारी में परियोजनाएं चला रहा है।

चीन में यूरेनियम के कई भंडार
चीन में यूरेनियम के भंडार मुख्य रूप से सैंडस्टोन के रूप में पाए जाते हैं। ये यूरेनियम के भंडार, ऑर्डोस बेसिन, यिली, जुंगगर, तारिम, तुहा, कदम, एर्लियन और सोंग्लियाओ घाटियों में पाए जाते हैं। देश में इनके अलावा भी कई अलग इलाकों में यूरेनियम के भंडारों की खोज के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। चीन में यूरेनियम के भंडारों से यूरेनियम निकालने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे चीन को बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा मात्रा में यूरेनियम प्राप्त हो रहा है।

ऑर्डोस पठार का पारिस्थितिक महत्व
ऑर्डोस पठार चीन की सीमाओं के भीतर पीली नदी के विशाल वक्र के अंदर स्थित है। यह पारिस्थितिकी क्षेत्र होबक रेगिस्तान और मुस रेगिस्तान में अपने गतिशील रेत के टीलों के क्षेत्र में स्थित है। यहां बड़े भूजल भंडार के कारण स्टेपी वनस्पति को देखा जा सकता है। यहां बोजियांग झील बेसिन लुप्तप्राय अवशेष भी देखा जा सकता है। इस क्षेत्र में मरुस्थलीकरण इसके खेतों को नुकसान पहुंचा रहाह है। इसके अलावा हवा और मिट्टी की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाती है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...