19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनाटो सदस्यता के बदले राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार हूं... जेलेंस्की ने...

नाटो सदस्यता के बदले राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार हूं… जेलेंस्की ने दिया ऑफर, क्या नरम पड़ेंगे ट्रंप?

Published on

कीव:

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि वह अपने देश को नाटो सदस्यता मिलने के बदले तुरंत यूक्रेन के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे। जेलेंस्की का यह बयान तब आया है, जब कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें तानाशाह बताया था। माना जा रहा है कि जेलेंस्की का यह बयान ट्रंप के गुस्से को शांत करने का दांव है। ट्रंप ने पहले ही कहा है कि वह यूक्रेन की रक्षा के बदले उसके दुर्लभ पृथ्वी खनिज संसाधनों पर अधिकार चाहते हैं, जिस पर दोनों देशों में बातचीत जारी है।

जेलेंस्की ने इस्तीफे पर क्या कहा
ज़ेलेंस्की ने कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर यूक्रेन में शांति होती है, अगर आपको वाकई मेरी पद छोड़ने की जरूरत है, तो मैं तैयार हूं। … मैं इसे नाटो के बदले में दे सकता हूं।” उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह “तुरंत” पद छोड़ देंगे।

ट्रंप ने जेलेंस्की को सुनाई थी खरीखोटी
ट्रंप ने चंद दिनों पहले ट्रूथ सोशल पर लिखा, “जरा सोचिए, एक मामूली सफल कॉमेडियन वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका को 350 बिलियन डॉलर खर्च करने के लिए उकसाया, ताकि वह एक ऐसे युद्ध में जा सके जिसे जीता नहीं जा सकता था, जिसे कभी शुरू ही नहीं करना था, लेकिन एक ऐसा युद्ध जिसे वह अमेरिका और ‘ट्रंप’ के बिना कभी नहीं सुलझा पाएंगे।”

ट्रंप ने जेलेंस्की को बताया था ‘तानाशाह’
ट्रंप ने यह भी लिखा, “इसके अलावा, जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि हमने उन्हें जो पैसा भेजा था, उसका आधा हिस्सा ‘गायब’ है। वह चुनाव कराने से इनकार करते हैं, यूक्रेनी पोल में उनका प्रदर्शन बहुत कम है, और एकमात्र चीज जिसमें वह अच्छे थे, वह था बाइडन को ‘बाजे की तरह’ बजाना।” ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, “चुनावों के बिना तानाशाह, जेलेंस्की को बेहतर होगा कि वह जल्दी से जल्दी आगे बढ़ें, नहीं तो उनके पास कोई देश नहीं बचेगा।”

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...