8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिंधु नदी हमारी रहेगी, दरिया में हमारा पानी बहेगा और उनका खून',...

सिंधु नदी हमारी रहेगी, दरिया में हमारा पानी बहेगा और उनका खून’, बिलावल भुट्टो की धमकी’

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन जरदारी ने सिंधु जल समझौता तोड़ने पर भारत को युद्ध की धमकी दी है। शुक्रवार को भुट्टो ने कहा कि भारत सिंधु जल समझौते को नहीं तोड़ सकता है। भारत अगर सिंधु का पानी रोकने की कोशिश करेगा तो फिर इसके भयावह नतीजे होंगे। भुट्टो ने बेहद आक्रामक भाषा बोलते हुए कहा कि सिंधु में या तो पानी बहेगा या फिर खून बहेगा। पाकिस्तान की सरकार भी कह चुकी है कि भारत के सिंधु जल समझौता तोड़ने को वह युद्ध के ऐलान की तरह देखेगी। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने जो फैसले लिए हैं, उनमें सिंधु जल समझौते को रद्द करना भी शामिल है। इसी पर पाकिस्तान की ओर से ये आक्रामक बयान आ रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल ने सुक्कुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारत की सिंधु नदी के पानी को रोकने की घोषणा को गैरकानूनी बताया। भारत को सिंधु जल समझौते के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को रोकने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। भारत को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जल आपूर्ति की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा। भारत अगर हमारा पानी रोकेगा तो फिर हम नदी में उनका खून बहा देंगे।

पाकिस्तानी नेताओं की धमकीभरी भाषा
नेशनल सिक्यूरिटी कमिटी (NSC) की बैठक के बाद गुरुवार को भी पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते पर आक्रामक बयानबाजी की है। पाकिस्तान ने कहा है कि सिंधु जल समझौते का उल्लंघन करते हुए अगर नदियों का पानी रोका जाता है तो इसे युद्ध के ऐलान के तौर पर लिया जाएगा। इसका जवाब पूरी ताकतों के साथ दिया जाएगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि इसके लिए हमें जो भी हमें कदम उठाने होंगे, हम उठाएंगे।

सिंधु जल समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के पानी का बंटवारा करता है। इस संधि के हिसाब से सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को देना तय किया गया है। इस समझौते में रावी, ब्यास और सतलुज नदियों का पानी भारत को दिया गया है। इस संधि में दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर बातचीत करने और साइट के मुआयने का प्रावधान है। ये संधि कई युद्ध होने के बावजूद भारत और पाकिस्तान में लगातार बनी रही है। हालांकि अब इस संधि से बाहर आने की बात भारत ने कही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...