17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'सही तरह से नहीं आएंगे तो यहां रह भी नहीं पाएंगे', अवैध...

‘सही तरह से नहीं आएंगे तो यहां रह भी नहीं पाएंगे’, अवैध प्रवासियों को ऋषि सुनक की दो टूक

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटेन इस समय अवैध प्रवासियों की समस्या से जूझ रहा है. पिछले कुछ सालों में यहां लगातार अप्रवासियों की संख्या बढ़ी है. ब्रिटेन की सियासी पार्टियों के लिए भी यह एक बड़ा मुद्दा है. इस पर अब ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक का बयान आया है. सुनक ने अवैध प्रवासियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि गलत तरह से सीमा पार कर ब्रिटेन में घुसने वाले लोगों को निर्वासित करना शुरू किया जाएगा.

ब्रिटिश PM ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटव्यू में अप्रवासियों को चेतावनी दी है कि या तो लोग सही तरह से ब्रिटेन आना शुरू करें या फिर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. सुनक के बयान के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रिटिश सरकार अवैध प्रवासियों पर रोक लगाने के लिए जल्द कानून लेकर आ सकती है. इस कानून में खासतौर पर छोटी-छोटी नावों के सहारे इंग्लिश चैनल पार करने वाले लोगों पर ध्यान दिया जाएगा.

इससे पहले भी सुनक कह चुके हैं कि नावों पर बैठकर अवैध रूप से ब्रिटेन में दाखिल होने वाले अप्रवासियों को रोकना उनकी प्राथमिकता है. रविवार को सुनक ने कहा कि अवैध प्रवासियों का बोझ सीधी तौर पर ब्रिटेन के करदाताओं पर पड़ता है. यह ब्रिटेन में दाखिल होने वाले लोगों के लिहाज से ठीक नहीं है. आपराधिक गिरोहों को इस तरह अनैतिक व्यापार जारी रखने नहीं दिया जा सकता है.

बता दें कि ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों को सीमा पार करने के बाद शरण देने का कानून हैं. आमतौर पर प्रवासियों को रहने की अनुमति तब ही दी जाती है, जब उनका केस चल रहा होता है, लेकिन नया कानून आने के बाद अप्रवासियों का देश में आना पूरी तरह से रुक जाएगा. ब्रिटेन की सरकार लंबे समय से शरणार्थियों की वृद्धि से निपटने की कोशिश कर रही है. दरअसल, ब्रिटिश सरकार फ्रांस से यूके तक खतरनाक क्रॉसिंग बना रही है. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में सरकार शरण चाहने वालों के अधिकारों को सीमित करने के लिए क्या तैयारी कर रही है.

बता दें कि ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पैटन में हुआ था. ऋषि के पिता डॉक्टर और मां एक दवाखाना चलाती थीं. ऋषि सुनक 3 बहन-भाई हैं, जिनमें वे सबसे बड़े हैं. ऋषि सुनक के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था, जबकि ऋषि सुनक के पिता का जन्म केन्या तो उनकी मां का जन्म तंजानिया में हुआ था.

सुनक ने ब्रिटेन के विंचेस्टर कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की. ऑक्सफोर्ड में ऋषि सुनक ने फिलोसॉफी और इकॉनोमिक्स को पढ़ा. इसके बाद ऋषि सुनक ने स्टैनफोर्ड से एमबीए भी किया. इस दौरान वे यूनिवर्सिटी में स्कॉलर थे. पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋषि सुनक ने Goldman sachs के साथ काम किया और बाद में हेज फंड फर्म्स में पार्टनर बन गए.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...