8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान को पाकिस्तान की अदालत से बड़ी राहत, साइफर केस में...

इमरान खान को पाकिस्तान की अदालत से बड़ी राहत, साइफर केस में किया बरी, रिहाई का आदेश

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने सोमवार को इमरान और उनके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को साइफर केस में बरी कर दिया. ऑफीशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गठित इस्लामाबाद की विशेष अदालत ने जनवरी में साइफर केस में इमरान और कुरैशी को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी.

साइफर केस उस घटना से संबंधित है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री ने इस्लामाबाद में एक सार्वजनिक रैली में एक कागज का टुकड़ा दिखाया था. साथ ही दावा किया था कि उस कागज में विदेशी शक्ति द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ साजिश का सबूत था, जिसमें अमेरिकी डिप्लोमेट डोनाल्ड लू का जिक्र था, जो साइफर केस के केंद्र में रहे हैं. बाद में मौजूदा सत्ता दलों ने इमरान पर गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने के आरोप लगाए थे.

हाई कोर्ट में दी थी फैसले को चुनौती
इमरान खान ने गोपनीय दस्तावेज को अपनी सत्ता गंवाने से दो हफ्ते पहले एक रैली में लहराया था. अप्रैल 2022 में संसद में विश्वास मत खोने के बाद इमरान खान को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था. इमरान खान और महमूद कुरैशी दोनों ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी थी.

हाई कोर्ट ने दोनों नेताओं को रिहा करने का आदेश दिया
हाई कोर्ट में याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई कोर्ट ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया. कोर्ट ने साथ ही उनकी रिहाई का भी आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि अगर वे किसी और केस में आरोपी नहीं हैं तो उन्हें रिहा कर दिया जाए. मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब ने इमरान और कुरैशी के मामले में फैसला सुनाया.

पाकिस्तान की जांच एजेंसी ने दर्ज किया था केस
साइफर मामला पिछले साल 15 अगस्त को संघीय जांच एजेंसी द्वारा दायर किया गया था, जिसमें इमरान खान और कुरैशी पर मार्च 2022 में वाशिंगटन में पाकिस्तान दूतावास द्वारा भेजे गए केबल को संभालने के दौरान गोपनीयता के कानूनों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...