16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसेक्स क्लिप पर विवाद के बीच इमरान खान हुए गुस्सा, कही ये...

सेक्स क्लिप पर विवाद के बीच इमरान खान हुए गुस्सा, कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

पिछले कुछ दिनों से कथित वायरल सेक्स ऑडियो क्लिप पर विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रतिक्रिया दी है. इमरान खान ने कहा है कि ये सब सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी तरह उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है. ऑडियो क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें इमरान खान एक महिला से कथित तौर पर अश्लील बातें कर रहे हैं. हालांकि, इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इस क्लिप को फर्जी करार दिया था.

विपक्ष पर साधा निशाना 
इमरान खान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “हमसे चोर हजम कराने में ये लोग और कितना गिरेंगे. इनलोगों ने मेरे साथ क्या-क्या नहीं किया. गंदी वीडियो और ऑडियो निकाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर हमारे बच्चे गंध देख रहे हैं. ये सब सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी तरह मुझे ब्लैकमेल किया जा सके.”

क्या था उस ऑडियो क्लिप में
पाकिस्तानी पत्रकार सैयद अली हैदर ने दो हिस्सों वाली इस ऑडियो क्लिप को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. इस ऑडियो क्लिप में एक शख्स को एक महिला से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है. कुछ पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल ने भी दावा किया था कि वायरल ऑडियो क्लिप इमरान खान का है.

पाकिस्तानी पत्रकार क्या बोले
पाकिस्तानी पत्रकार हमजा अजहर सलाम ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “खान साहब आप अपने निजी जीवन में जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप खुद को मुस्लिमों के लिए रोल मॉडल नेता के रूप में पेश करना बंद कर देंगे.”

पाकिस्तानी न्यूज चैनल डेली पाकिस्तान के अनुसार, पत्रकार मंसूर अली खान ने एक फेसबुक वीडियो में दावा किया है कि वह लीक हुए ऑडियो की महिला के बारे में जानते हैं. हालांकि मंसूर अली खान ने नाम बताने से इनकार कर दिया है.एक और पाकिस्तानी पत्रकार नाइला इनायत ने ट्वीट करते हुए लिखा था, कथित अश्लील ऑडियो लीक मामले के बाद इमरान खान अब इमरान हाशमी बन गए हैं.

पार्टी ने ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया था
हालांकि, इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इस ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया था. पीटीआई के नेता डॉ अर्सलान खालिद ने वायरल ऑडियो को फर्जी करार देते हुए कहा था कि पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के विरोधी फर्जी ऑडियो और वीडियो बनाने के अलावा और कर ही क्या कर सकते हैं.

पहले भी हो चुकी है ऑडियो वायरल
इस ऑडियो क्लिप से पहले भी इमरान खान की कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो चुकी है. अक्टूबर में वायरल ऑडियो क्लिप में दावा किया जा रहा था कि इमरान खान सांसदों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं.एक और ऑडियो क्लिप में कथित इमरान खान को मार्च 2022 में वॉशिगंटन में पाकिस्तानी राजदूत के भेजे गए संदेश के बारे में बात करते हुए सुना गया था. इस ऑडियो क्लिप में सत्ता से बेदखल करने की योजना पर बात हो रही थी.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...