12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान ने 70 लाख देकर बनाए जिस्‍मानी रिश्‍ते! कौन हैं सेक्‍स...

इमरान खान ने 70 लाख देकर बनाए जिस्‍मानी रिश्‍ते! कौन हैं सेक्‍स कांड में फंसी आयला मलिक

Published on

पाकिस्तान में कथित रूप से इमरान खान के 3 फोन सेक्स ऑडियो के लीक होने से भूचाल आया हुआ है। जनरल बाजवा और आईएसआई चीफ से पंगा लेने वाले इमरान खान के इन आडियो को सोशल मीडिया में जानबूझकर जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इन आडियो को आईएसआई ने उनके फोन को गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड करके हासिल किया था। हालांकि इमरान खान की पार्टी इन ऑडियो को फर्जी बता रही है। इमरान खान के एक ऑडियो में आ रही महिला की आवाज को आयला मलिक की बताई जा रही है। आयला मलिक पाकिस्तान के एक शीर्ष राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। आयला मलिक पाकिस्तानी सांसद भी रह चुकी हैं। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया ने खुलासा किया है कि इमरान खान ने आयला मलिक को 70 लाख रुपये दिए थे। आइए जानते हैं पूरा मामला…

पाकिस्‍तान की सबसे खूबसूरत नेताओं में आयला
आयला मलिक इमरान खान की पार्टी पीटीआई से प्रमुखता से जुड़ी हुई हैं और वह पाकिस्तानी संसद नैशनल असेंबली की सदस्य रह चुकी हैं। आयला मलिक ने मियांवाली इलाके में इमरान खान का चुनाव प्रचार संभाला था। आयला मलिक पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत महिला नेताओं में शामिल की जाती हैं। आयला पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति सरदार फारुक अहमद खान लेघारी की भतीजी हैं। आयला पूर्व मंत्री सुमैरा मलिक की बहन हैं। दावा किया जा रहा है कि इमरान खान और आयला के बीच लंबे समय से बेहद करीबी प्रेम संबंध रहे हैं। यही नहीं इमरान खान साल 2009 में आयला मलिक के टीवी शो में आए थे। उस समय आयला मलिक एक टीवी चैनल में एंकर थी।

इमरान खान की ‘दीवानी’ हैं आयला मलिक
नवाब ऑफ कालाबाग की बेटी आयला मलिक इमरान खान की दीवानी रही हैं और वह अपने टीवी शो में नैशनल हीरो तक बता चुकी हैं। पाकिस्तानी सोशल मीडिया में ऐसे कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वे दोनों साथ-साथ नजर आ रहे हैं। आयला साल 2002 से 2007 तक पाकिस्तान की सांसद रहीं हैं। इसके बाद उन्होंने इमरान खान की पार्टी जॉइन कर लिया। इसके बाद दो सीटों से जीते इमरान खान ने उन्हें साल 2013 में अपनी मियांवाली सीट से टिकट दे दिया। हालांकि फर्जी डिग्री देने के कारण आयला मलिक को चुनाव नहीं लड़ने दिया गया। उनकी इंटरमीडियट की डिग्री को फर्जी पाया गया था। उस समय आयला की बहन सुमैरा नवाज शरीफ की पार्टी से जुड़ी हुई थीं।

इमरान के लीक सेक्‍स ऑडियो में क्‍या है ?
पाकिस्तान में पिछले 3 दिनों में इमरान खान के 3 कथित ऑडियो लीक हुए हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में आयला मलिक और इमरान खान के बीच बहुत ही अश्लील बातचीत हो रही है। इमरान खान अपनी जिस्मानी रिश्ते बनाने की ‘कला’ की तारीफ कर रहे हैं। कथित रूप से आयला ऑडियो में कहती हैं, ‘मैं आपसे मिलने नहीं आ सकती हूं। मेरे ….में बहुत दर्द हो रहा है। मैं डॉक्टर को यहां तक नहीं बता पा रही हूं कि तुमने मेरे साथ किया क्या है। शैतान।’ इसके बाद इमरान खान कहते हैं, ‘क्या हम कल मिल सकते हैं। मेरा परिवार और बच्चे आ रहे हैं। मुझे इन सबको टालने दो।’ इमरान खान के दो और ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह बहुत ही अश्लील बातें कर रहे हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...