16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान की Ex-वाइफ रेहम ने की तीसरी शादी, पति संग फोटो...

इमरान खान की Ex-वाइफ रेहम ने की तीसरी शादी, पति संग फोटो शेयर कर लिखा ये मैसेज

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई पार्टी के मुखिया इमरान खान की पूर्व पत्नी और पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार रेहम खान ने तीसरी बार शादी कर ली है. रेहम खान ने जिनसे शादी की है, उनका नाम मिर्जा बिलाल है. रेहम खान ने इमरान खान से साल 2015 में तलाक लिया था.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेहम खान के पति मिर्जा बिलाल पाकिस्तानी मूल के हैं लेकिन वर्तमान में अमेरिका में रहते हैं. मिर्जा बिलाल की उम्र 36 साल है, जो पेशे से पहले एक मॉडल थे और अब कॉरपोरेट जगत में हैं.

रेहम खान की तरह मिर्जा बिलाल की भी पहले दो शादियां हो चुकी हैं. मिर्जा बिलाल एक बच्चे के पिता भी हैं. रेहम और मिर्जा बिलाल ने अमेरिका में एक सादे समारोह में निकाह किया है. रेहम खान ने सोशल मीडिया पर भी अपनी शादी की फोटो शेयर की हैं.रेहम खान ने ट्विटर पर मिर्जा बिलाल के साथ फोटो शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी है. रेहम खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”आखिरकार मुझे वो इंसान मिल गया, जिसपर भरोसा कर सकूं.”

रेहम खान की पहली बार शादी इजाज रेहमान के साथ हुई थी. हालांकि, दोनों की शादी नहीं चल पाई और दोनों ने साल 2005 में तलाक ले लिया. इसके बाद साल 2014 में रेहम खान ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से निकाह किया. हालांकि, इमरान खान के साथ भी रेहम का वैवाहिक जीवन ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2015 में ही दोनों का तलाक हो गया.

दो शादियों के फेल होने के बाद भी थी रेहम खान को उम्मीद 
रेहम खान की दो शादियां पूरी तरह विफल रही थीं, इसके बावजूद उन्हें पूरी उम्मीद थी कि तीसरी शादी में उन्हें बेहतर जीवनसाथी मिल सकता है. इसी वजह से रेहम खान दो तलाक के बाद भी कभी शादी न करने से इनकार नहीं करती थी. बीते जुलाई में भी एक पाकिस्तानी यूट्यूब शो में रेहम खान ने कहा था कि वह एक बार फिर शादी करने के लिए तैयार हैं.

कौन हैं पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार रेहम खान
रेहम खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से शादी करने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं. हालांकि, उस समय इमरान खान पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज नहीं हुए थे. लेकिन वे राष्ट्रीय पार्टी पीटीआई के मुखिया जरूर थे. रेहम खान का जन्म 3 अप्रैल साल 1973 में लीबिया में हुआ था. वर्तमान में रेहम खान 49 साल की हैं, जो पत्रकार के साथ-साथ कमेंटेटर भी हैं. इसके साथ ही रेहम खान एक मशहूर लेखक और फिल्मकार भी हैं.

रेहम खान की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने पेशावर के जिन्ना कॉलेज से बैचलर्स डिग्री ली. साल 2006 में उन्होंने बतौर टीवी होस्ट अपने करियर की शुरुआत की. एक ही साल में रेहम खान ब्रिटेन के सनसाइन रेडियो स्टेशन में काम करने लगीं.साल 2008 में उन्होंने बीबीसी में नौकरी शुरू की. जिसके बाद साल 2015 में वे डॉन न्यूज के साथ द रेहम खान शो करने लगीं.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...