11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में वाट्सएप ग्रुप से हटाने पर भड़का युवक, गुस्से में Admin...

पाकिस्तान में वाट्सएप ग्रुप से हटाने पर भड़का युवक, गुस्से में Admin को गोली ही मार दी

Published on

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां व्हाट्सएप ग्रुप से निकाले जाने पर एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर ग्रुप एडमिन की गोली मारकर हत्या कर दी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 7 मार्च की शाम पेशावर के बाहरी इलाके में हुई। मृतक मुश्ताक अहमद व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन थे। उन्होंने कुछ मतभेदों के चलते अशफाक खान को ग्रुप से हटा दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। ‘अरब न्यूज’ से बातचीत में पीड़ित के भाई हुमायूं खान ने बताया कि अशफाक ग्रुप से निकाले जाने से नाराज था।

उसने कहा, “मेरे भाई मुश्ताक और अशफाक के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ मतभेद थे, जिसके बाद मेरे भाई ने उसे ग्रुप से हटा दिया। इसी बात पर गुस्से में आकर अशफाक ने मेरे भाई को गोली मार दी।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत, आरोपी फरार
हुमायूं खान के मुताबिक, “यह एक मामूली सी बात थी। हमारे परिवार को इस विवाद की कोई जानकारी नहीं थी। हमें नहीं लगा था कि ऐसी छोटी-सी बात पर कोई इतना बड़ा कदम उठा सकता है।” स्थानीय पुलिस अधिकारी आबिद खान ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्ष मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक अशफाक ने गोली चला दी, जिससे मुश्ताक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
यह चौंकाने वाली घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। कई यूजर्स ने इसे दुखद और डराने वाला बताया। एक यूजर ने लिखा – लोग अब छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे की जान लेने लगे हैं। कानून का डर बिल्कुल खत्म हो गया है। वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी की- क्या हम डिजिटल दुनिया में इस कदर पागल हो चुके हैं कि अब व्हाट्सएप ग्रुप से निकाले जाने पर हत्या करने लगे? इस घटना ने समाज में बढ़ती असहिष्णुता और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...