10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत और चीन करीबी सहयोगी, हमेशा यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर...

भारत और चीन करीबी सहयोगी, हमेशा यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर बात की, पुतिन ने की तारीफ

Published on

अस्ताना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को भारत और चीन को करीबी सहयोगी और साझेदार” करार देते हुए कहा कि दोनों कद्दावर एशियाई देशों ने हमेशा बातचीत शुरू करने और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता के बारे में बात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग एक महीने पहले उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के दौरान पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का दौर नहीं है। इसके बाद पुतिन का यह बयान आया है। पुतिन ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही, जहां वह पहले रूस-मध्य एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए थे। सम्मेलन के दौरान रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने इन देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में संवाद बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की।

पुतिन बोले- भारत और चीन ने संवाद से संघर्ष हल करने की बात की है
रूस की सरकारी स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार पुतिन ने यूक्रेन से वार्ता में चीन और भारत की संभावित मध्यस्थता के बारे में बात करते हुए कहा कि बीजिंग और नयी दिल्ली ने हमेशा संवाद कायम करने और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता के बारे में बात की है। पुतिन ने जोर देकर कहा, “हम उनका रुख जानते हैं। ये हमारे करीबी सहयोगी और साझेदार हैं और इनके रुख का सम्मान करते हैं।

रूस का इरादा यूक्रेन को बर्बाद करने का नहीं है
पुतिन ने कहा कि रूस का यूक्रेन को नष्ट करने का कोई इरादा नहीं था। अब रूसी सेना को यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे के खिलाफ हमलों की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि जहां तक मुझे पता है, यूक्रेनी सेना के 29 सैन्य ठिकानों में से सात रूसी रक्षा मंत्रालय की योजना के अनुसार हिट नहीं हुए थे। लेकिन, अब इन ठिकानों को धीरे-धीरे नष्ट किया जा रहा है। कम से कम अभी के लिए बड़े पैमाने पर किसी स्ट्राइक की कोई आवश्यक्ता नहीं है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...