11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का पूरा हकदार... दोस्त...

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का पूरा हकदार… दोस्त रूस ने फिर किया समर्थन

Published on

मॉस्को

रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपनी सालाना प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों को UNSC की सदस्यता देने के प्रयासों को कमजोर करने के लिए पश्चिम की कड़ी आलोचना की है। रूस शुरू से ही भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता रहा है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के ढुलमुल रवैये और चीन की हठधर्मिता के कारण संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता का प्रस्ताव अटका पड़ा है।

रूस ने UNSC में भारत का किया समर्थन
विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को मास्को में 2024 के लिए रूसी कूटनीति परिणामों की जानकारी देते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रूस ने बार-बार कहा है कि भारत और ब्राजील संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के हकदार हैं, क्योंकि वे सभी प्रासंगिक मानदंडों को पूरा करते हैं। लावरोव ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार आवश्यक है क्योंकि विशेष जिम्मेदारी वाले सभी देशों का वहां पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है,” उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देश भी UNSC सीट के हकदार हैं।

अमेरिका पर क्या लगाया आरोप
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि जब अमेरिका विकासशील देशों को UNSC में शामिल करने के प्रयासों को कमजोर कर रहा था, तब उसकी कोशिश अपने सहयोगियों को शामिल करने की थी। लावरोव ने जोर देकर कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका जर्मनी और जापान को सुरक्षा परिषद में शामिल करने पर जोर दे रहा है। ये ऐसे देश जिनके पास स्वतंत्र आवाज नहीं है और जो आंख मूंदकर अमेरिकी एजेंडे का पालन करते हैं। यह अनुचित है: पश्चिम के पास पहले से ही 15 में से 6 सीटें हैं। यह बहुत हो गया।”

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद क्या है
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख निकायों में से एक है। इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली निकाय माना जाता है। इसके पांच स्थायी सदस्य हैं, जिनके पास वीटो शक्ति है। यानी ये देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में किसी भी प्रस्ताव को रोक सकते हैं। इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस शामिल हैं। अन्य 10 अस्थायी सदस्यों का चुनाव हर दो साल में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किया जाता है। हर वक्त परिषद के किसी सदस्य को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में होना आवश्यक है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...