7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस में सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से...

रूस में सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से भारतीय की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Published on

मॉस्को

रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई एक भारतीय छात्रा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। छात्रा जब सड़क पार कर रही थी तभी वह एक कार की चपेट में आ गई। अन्य छात्रों ने जान गंवाने वाली छात्रा का नाम श्रेया शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि श्रेया शक्ति मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली थीं। वह प्रथम वर्ष की मेडिकल छात्रा थीं।

जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना Tver के फरमानोवा और सेंट ब्लाओगेवा के चौराहे पर हुई। मेडिकल छात्रा को वहां जेबरा क्रॉसिंग के बारे में पता नहीं था। वह जल्दी में थी और किराने का सामान खरीदना चाहती थी। उसने भागकर सड़क पार करनी चाही लेकिन तभी स्कोडा कार ने उसे टक्कर मार दी। एक 33 वर्षीय व्यक्ति कार को चला रहा था, जिसे हिरासत में लिया गया है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

भारतीय छात्रा ने पिछले साल ही लिया था एडमिशन
हादसे के 5-6 मिनट बाद ही मौके पर एंबुलेंस पहुंची लेकिन छात्रा को वहां मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद सिद्धार्थ और श्रीमती करीना से बात की गई, जो शहर में अंतरराष्ट्रीय छात्र क्लब के प्रभारी और भारत-रूस संबंधों के समन्वयक हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा ने पिछले साल ही ट्वेर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...