8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयन्यूजीलैंड में सुरक्षित नहीं भारतीय? अब दुकानदार पर हमला, सिगरेट-कैश लेकर चोर...

न्यूजीलैंड में सुरक्षित नहीं भारतीय? अब दुकानदार पर हमला, सिगरेट-कैश लेकर चोर फरार

Published on

नई दिल्ली,

न्यूजीलैंड में पिछले कुछ महीनों में कई मौकों पर भारतीय दुकानदारों को निशाना बनाया गया है. कभी चोरी तो कभी सीधे दुकानदार पर हमले किए गए हैं. एक बार फिर ऑकलैंड में उरेश पेटल नाम के शख्स की दुकान पर चोरों ने धावा बोला है. वहां से सिगरेट और कैश लेकर फरार हुए हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को चोर उरेश की दुकान में घुसे थे. इस बारे में पटेल ने बताया कि तीन बच्चे दुकान में दाखिल हुए, एक ने सीधे काउंटर की ओर छलांग लगाई तो दो साथियों ने कैश रेजिस्टर अपने हाथ में लिया. मैंने अपनी पत्नी और बेटी को चिल्लाते हुए देखा. मैं बाहर भागा और उन चोरों को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन मुझ पर हमला कर वो फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक इस केस में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं एक चोर को जनता ने ही दबोच लिया. अब कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन चोरी की ये घटनाएं भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठा रही हैं.

पिछले साल दिसंबर में अजीत पटेल नाम के शख्स पर पांच मास्क पहले आरोपियों ने बेसबॉल बैट से हमला कर दिया था. उसी महीने सैंड्रा डेयरी नाम की दुकान से कई आइटम चोरी कर लिए गए थे. पिछले महीने तो जनक पटेल की हत्या ही कर दी गई थी, जिसके बाद सड़कों पर खूब प्रदर्शन देखने को मिले. अब उसी कड़ी में एक और चोरी की वारदात हो गई है. सरकार दावा कर रही है कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...