11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की मल्टीपोलर डिप्लोमेसी... पीयूष गोयल अमेरिका, जयशंकर यूरोप में और आज...

भारत की मल्टीपोलर डिप्लोमेसी… पीयूष गोयल अमेरिका, जयशंकर यूरोप में और आज विक्रम मिस्री रूस पहुंचेंगे

Published on

नई दिल्ली,

इस समय दुनियाभर में भारी उथल-पुथल जारी है. रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच ट्रंप के टैरिफ वॉर से जहां एक तरफ दुनियाभर में तनाव है. वहीं, इससे प्रभावित देश अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ऐसी स्थिति में भारत ने संतुलित रुख बनाए रखा है.विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड के दौरे पर हैं. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका में हैं तो विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से दो दिनों के रूस दौरे पर हैं.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री रूस में सालाना द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे. इस दौरान दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा होगी. इस दौरान वह रूस के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं.वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आज व्हाइट हाउस में क्रिप्टो सेक्टर की एक अहम बैठक की मेजबानी करेंगे. बता दें कि ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अचानक ही अमेरिकी दौरे पर पहुंच गए थे. कहा गया कि इस दौरे का मकसद टैरिफ विवाद को सुलझाना और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है.

ऐसे में ट्रंप के टैरिफ के बाद भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में गर्मजोशी को बनाए रखने के लिए पीयूष गोयल के अमेरिका जाने के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड के दौरे पर गए. जयशंकर ने लंदन में कई विशेष कार्यक्रमों में शिरकत की और भारत की नीतियों पर खुलकर चर्चा की और अब इसी तर्ज पर विदेश सचिव रूस पहुंच रहे हैं.विदेश सचिव विक्रम मिस्री का रूस दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब रूस और यूक्रेन के बीच शांति लाने पर लगातार कोशिशें की जा रही हैं. इस तरह युद्ध और तनाव के माहौल के बीच भारत लगातार अपनी मल्टीपोलर डिप्लोमेसी पर आगे बढ़ रहा है

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...