8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान की सीक्रेट न्यूक्लियर साइट का खुलासा, बनाई बैलिस्टिक मिसाइल, पूरे अरब...

ईरान की सीक्रेट न्यूक्लियर साइट का खुलासा, बनाई बैलिस्टिक मिसाइल, पूरे अरब के अमेरिकी ठिकाने खतरे में

Published on

तेहरान

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर नया दावा सामने आया है। इस दावे में कहा गया है कि ईरान की हथियार बनाने वाली संस्था SPND गुप्त रूप से परमाणु क्षमता को बढ़ा रही है। इस संस्था ने परमाणु हथियार बनाने के लिए एक सीक्रेट ठिकाना बना रखा है, जिसका नाम ‘रंगिन कमान (रेनबो) साइट’ है। ईरान के इस सीक्रेट परमाणु ठिकाने रेनबो का खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है। इस साइट पर खतरनाक परमाणु मिसाइल बनने की बात कही गई है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सीक्रेट परमाणु साइट यानी रेनबो को केमिकल उत्पादन सुविधा के रूप में दिखाया गया है। इसका नाम दिबा एनर्जी सिबा केमिकल कंपनी है लेकिन यहां परमाणु हथियारों के उपकरण बनाए जा रहे हैं। यह ठिकाना तेहरान के दक्षिण पूर्व में इवानकी क्षेत्र में 2,500 एकड़ में फैला है और यह ईरान के पहले से ज्ञात परमाणु ठिकानों से दूर है। इस साइट पर तीन फैक्ट्री और एक मुख्यालय है। इस पूरे क्षेत्र की सुरक्षा सेना के हाथों में है।

रेनबो में बन रहीं मिसाइलें
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान रेनबो साइट पर 2,000 मील (3,000 किमी) की दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें बना रहा है। इन मिसाइलों से ईरान तकरीबन सभी अरब देशों पर हमला करने में सक्षम होगा। इससे वह पश्चिम एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकता है। रेनबो साइट का विकास 2009 में शुरू हुआ और साल 2013में यह चालू हो गया। इसका नाम रेनबो रखने की वजह इसके उत्तर में इसी नाम की पर्वत श्रृंखला होना है।

ईरानी सूत्रों का दावा है कि रेनबो साइट का मुख्य काम ट्रिटियम का उत्पादन करना है, जो एक रेडियोधर्मी आइसोटोप है। इसे परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। ट्रिटियम के इस्तेमाल से परमाणु हथियारों की क्षमता बढ़ जाती है। इससे हाइड्रोजन बम भी बनाए जा सकते हैं। इससे पहले भी ईरान में परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलों के ठिकाने होने का दावा किया जाता रहा है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तनाव
ईरान का परमाणु कार्यक्रम पश्चिमी देशों और अमेरिका के साथ उसके रिश्ते में तनातन की वजह बनते रहे हैं। अमेरिका की कोशिश ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने की रही है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान परमाणु बम बन रहा है, वहीं ईरान इसे एक बेबुनियाद आरोप बताते हुए खारिज करता है। परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर ईरान और अमेरिका में हालिया दिनों में वार्ता भी हुई है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...