11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में कुछ बड़ा होने जा रहा? बीएनपी-जमात नेताओं से मिलेंगे मोहम्मद...

बांग्लादेश में कुछ बड़ा होने जा रहा? बीएनपी-जमात नेताओं से मिलेंगे मोहम्मद युनूस, अचानक बुलाई कैबिनेट बैठक

Published on

ढाका

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस ने देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मिलने का फैसला लिया है। यूनुस ने शनिवार को ही सलाहकार परिषद की बैठक भी बुलाई है। यूनुस ऐसे समय में ये बैठकें कर रहे हैं, जब उनकी सरकार पर दबाव बढ़ रहा है और उनके इस्तीफा देने की अटकले हैं। 84 साल के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता यूनुस ने बीते साल अगस्त में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी। हालिया दिनों में उनके कामकाज पर सेना और राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए हैं। इस बीच यूनुस राजनीतिक दलों से समर्थन जुटाने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे में शनिवार को ढाका में हो रही ये बैठकें काफी अहम हैं। इन बैठकों के बाद यूनुस के कोई बड़ा फैसला लेने की भी संभावना है।

मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बताया है कि यूनुस बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। शेख हसीना की अवामी लीग पर बैन के बाद बीएनपी देश की सबसे अहम पार्टी है। वहीं जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी है। बैठक का एजेंडा पहले से जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यूनुस दोनों मुख्य पार्टियों से समर्थन मांगने के लिए मिल रहे हैं।

कैबिनेट की बैठक भी बुलाई
मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को अपनी सरकार के राजनीतिक दलों और सेना से बढ़ते तनाव की समीक्षा के लिए सलाहकार परिषद की बैठक भी बुलाई है। ये बैठक पहले ये तय नहीं थी। यूनुस के शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी के साथ लगातार बैठकों से पहले अपने सलाहकारों से भी मिलने की उम्मीद है।

बांग्लादेश में शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से ही राजनीतिक उथल-पुथल में है। ये उथल पुथल इस महीने काफी ज्यादा बढ़ गई है। यूनुस सरकार के खिलाफ सेना की ओर से बयान आए हैं तो BNP और दूसरे राजनीतिक दल भी उनके कामकाज से नाखुश हैं। यूनुस ने अपने खिलाफ माहौल के बीच इस्तीफे की धमकी दी है। ऐसे में बांग्लादेश की स्थिति पर दुनिया की नजर लगी है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...