13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने गजा पट्टी पर बोला अटैक, हमास कमांडर समेत 7 की...

इजरायल ने गजा पट्टी पर बोला अटैक, हमास कमांडर समेत 7 की मौत

Published on

गाजा सिटी

अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद ताइवान पर तनाव के बीच इजरायल ने गाजा पट्टी पर बड़ी स्ट्राइक की है। इजरायल की ओर से शुक्रवार को गाजा पट्टी पर किए गए हमले में हमास के एक सीनियर कमांडर समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 40 लोग घायल बताया हो गए हैं। इजरायल की ओर से यह हमला वेस्ट बैंक में एक वरिष्ठ फलस्तीनी विद्रोही की गिरफ्तारी के बाद बढ़े तनाव के बीच किया गया है। हमास के शासन वाले क्षेत्र में हमले से तनाव काफी बढ़ गया है जहां करीब 20 लाख फलस्तीनी रहते हैं।

हमास के वरिष्ठ कमांडर की मौत के बाद गाजा से रॉकेट दागे जाने की आशंका है जिससे क्षेत्र में फिर से युद्ध छिड़ सकता है। गाजा शहर में धमाके की आवाज सुनाई पड़ी, जहां एक ऊंची इमारत की सातवीं मंजिल से धुआं निकल रहा था। विद्रोही समूह हमास ने कहा कि हमले में उसके वरिष्ठ कमांडर तैसीर अल-जाबरी की भी मौत हो गई। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पांच वर्षीय बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

इजरायल ने अभियान को ब्रेकिंग डॉन बताया
इजरायल की सेना ने इस अभियान को ‘ब्रेकिंग डॉन’ करार देते हुए कहा कि उसने इस्लामी जेहादियों को निशाना बनाया। इजरायल ने देश में भी विशेष स्थिति की घोषणा की है जहां सीमा से 80 किलोमीटर के दायरे में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों की अन्य गतिविधियां रोक दी गई हैं। सोमवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हमास के एक वरिष्ठ सदस्य की गिरफ्तारी के बाद हमले की आशंका में इजराइल ने इस सप्ताह की शुरुआत में गाजा के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया था और सीमा पर अतिरिक्त जवानों को भेजा था।

15 सालों में चार युद्ध और कई छोटी झड़पें
इजरायल और फलस्तीन के हमास के बीच 15 सालों में चार युद्ध और कई छोटी झड़पें हुई हैं। हालिया समय में सबसे भीषण लड़ाई मई 2021 में हुई थी और इस साल की शुरुआत में भी इसकी आशंका बढ़ गई थी। हमास के प्रवक्ता फावजी बरहोम ने कहा, ‘गाजा के खिलाफ भड़कावे की कार्रवाई शुरू करने वाले इजरायली दुश्मनों ने नया अपराध किया है, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी।’ हमास के नेता जाइल अल नाखला ने ईरान से अल मायदीन टीवी नेटवर्क के माध्यम से कहा, ‘हम लड़ाई शुरू कर रहे हैं और फलस्तीनी प्रतिरोध को इस आक्रामकता के खिलाफ एकजुट खड़ा होना होगा।’

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...