9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने तबाह किया ईरानी एस-300 मिसाइल सिस्टम का ठिकाना, सेटेलाइट तस्वीरों...

इजरायल ने तबाह किया ईरानी एस-300 मिसाइल सिस्टम का ठिकाना, सेटेलाइट तस्वीरों में दिखी ‘हकीकत’

Published on

तेल अवीव/तेहरान

इजरायल के ईरान पर हालिया जवाबी हमले में उसके एस-300 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी नुकसान हुआ है। सैटेलाइट इमेजरी के विश्लेषण में न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाया है कि इस्फहान में ईरानी हवाई अड्डे पर इजरायली हमले ने एयर डिफेंस सिस्टम के एक महत्वपूर्ण हिस्से को प्रभावित किया। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि आठवें शेखरी एयर बेस पर इजरायल के सटीक हमले ने “फ्लैप-लिड” रडार को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसका उपयोग आने वाले हमलों को ट्रैक करने के लिए एस-300 वायु रक्षा प्रणालियों में किया जाता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने विश्लेषण में कई सैटेलाइट तस्वीरों का इस्तेमाल किया। विश्लेषण में क्षतिग्रस्त क्षेत्र का स्थान सबसे पहले ऑरोरा इंटेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया था। इन निष्कर्षों की पुष्टि पूर्व अमेरिकी सरकारी इमेजरी विश्लेषक क्रिस बिगर्स ने भी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, रडार आमतौर पर कई वाहनों से घिरा होता है, जिसमें मिसाइल ले जाने वाले चार ट्रक भी शामिल होते हैं। हमले से पहले मिसाइलों को रडार के बगल में स्थित देखा गया था। हमले के बाद उन्हें हटा दिया गया था, जो प्रत्यक्ष रूप से क्षतिग्रस्त नहीं हुए थे। यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें क्यों स्थानांतरित की गईं। बिगर्स का कहना है कि तथ्य यह है कि हमले का लक्ष्य बहुत सटीक था।

इजरायल ने हमले के लिए वायु रक्षा प्रणाली को चुना
इजरायल के हमले में एयर बेस और निकटवर्ती हवाई अड्डे के अन्य क्षेत्रों को कोई नुकसान नहीं हुआ। हमले की सटीकता से ये बताती है कि इजरायल ने विशिष्ट और स्पष्ट लक्ष्य रखते हुए वायु रक्षा प्रणाली को चुना। वाशिंगटन थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट के अनुसार, ईरान ने इजरायल और अन्य हवाई हमलों को रोकने के लिए रूसी निर्मित एस-300 वायु रक्षा प्रणाली हासिल की है।

इजरायली की ओर से शुक्रवार सुबह ईरान पर हमला किया गया था, जो बीते शनिवार रात ईरान की ओर से किए गए हमले की प्रतिक्रिया थी। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि मध्य ईरान के इस्फहान शहर के पास एक सैन्य हवाई अड्डे पर हमला हुआ। सैटेलाइट तस्वीरों से इसमें अब नया दावा सामने आया है, जिसमें डिफेंस सिस्टम को नुकसान हुआ है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...