11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने सीजफायर खत्‍म कर दिया... गाजा पर भीषण हमले के बाद...

इजरायल ने सीजफायर खत्‍म कर दिया… गाजा पर भीषण हमले के बाद बौखलाया हमास, बंधकों की रिहाई अधर में लटकी!

Published on

तेलअवीव:

इजरायल की सेना ने सीजफायर के खत्‍म होने के बाद गाजा पर सबसे भीषण हमला बोला है। हमास का दावा है कि इस हमले में 200 लोग मारे गए हैं। इस हमले के बाद हमास ने बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी है। हमास ने कहा है कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने युद्ध को शुरू करने के लिए बंधकों का बलिदान करने का फैसला कर लिया है। हमास ने दावा किया कि इजरायल एकतरफा गाजा के सीजफायर समझौते को तोड़ रहा है। उसने कहा कि इस हमले के बाद गाजा के बचे हुए बंधकों का भविष्‍य अंधकार में चला गया है। इससे पहले जनवरी में हमास और इजरायल के बीच एक सीजफायर समझौते पर हस्‍ताक्षर हुआ था।

हमास के अधिकारी इज्‍जत अल रिश्‍क ने एक बयान में कहा कि नेतन्‍याहू का युद्ध को फिर से शुरू करने का फैसला बंधकों का बलिदान करने का है। उसने कहा कि इजरायल की सरकार अपने आंतरिक संकट से ध्‍यान हटाने के लिए युद्ध का इस्‍तेमाल एक ‘लाइफबोट’ की तरह से कर रहे हैं। इससे पहले इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए सिलसिलेवार हवाई हमले किए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई।मध्य गाजा स्थित अल-अक्सा मार्टर अस्पताल आधारित मंत्रालय के प्रवक्ता खलील देगरान ने मंगलवार सुबह अद्यतन आंकड़े उपलब्ध कराए।

हमास के कब्‍जे में हैं अभी 24 बंधक
कहा जा रहा है जनवरी में युद्धविराम के प्रभावी होने के बाद से यह गाजा में अब तक का सबसे भीषणतम हमला है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम को बढ़ाने के लिए वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं होने के कारण उन्होंने हमले का आदेश दिया। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, ‘इजराइल अब सैन्य ताकत बढ़ाकर हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा।’ रातभर हुए हमलों ने शांति का दौर खत्म कर दिया है और 17 माह से जारी संघर्ष के फिर से शुरू होने की आशंका को बढ़ा दिया है जिसमें 48,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए थे और गाजा तबाह हो गया।

हमास द्वारा बंधक बनाकर रखे गए लगभग 24 इजराइली नागरिकों के भविष्य के बारे में इजराइल के हमलों के कारण संशय की स्थिति पैदा हो गई है जिनके बारे में माना जाता है कि वे अब भी जीवित हैं। हमास ने एक बयान में इजराइल की ओर से किए गए हमलों की निंदा की और कहा कि इन हमलों ने बंधकों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। वहीं, एक इजराइली अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि इजराइल हमास के उग्रवादियों, इसके नेताओं और बुनियादी ढांचों पर हमला कर रहा है तथा हवाई हमलों से परे अभियान को और बढ़ाने की योजना बना रहा है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...