11.7 C
London
Tuesday, April 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में फिलिस्तीनियों पर इजरायल का कहर, भीषण हवाई हमले में 101...

गाजा में फिलिस्तीनियों पर इजरायल का कहर, भीषण हवाई हमले में 101 की मौत, रिफ्यूजी कैंप नेस्तनाबूद

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल ने एक बार फिर बेकसूर फिलिस्तीनियों पर कहर ढा दिया है. गाजा के अलग-अलग इलाकों में हुए इजरायल के हमले में कम से कम 101 फिलिस्तीनियों की जान चली गई, जबकि 200 से ज्यादा घायल हो गए. इजरायल की सेना ने सबसे घातक हमला गाजा के सबसे पुराने शरणार्थी शिविर अल शाती पर किया, जिसमें 24 लोग मारे गए, जबकि दर्जनों घायल हो गए. इन हमलों में कई रिफ्यूजी कैंप नेस्तनाबूद हो गए हैं.

इजरायली सेना ने दूसरा बड़ा हमला अल तुफाह कैंप पर किया. इसमें 18 फिलिस्तीनी हताहत हुए हैं. वहीं इजरायली फौज ने मिस्र और गाजा के सीमा पर मौजूद रफाह के शरणार्थी कैंप पर भी बम गिराए. एक प्रत्यक्षदर्शी हसन जायरा ने बताया, “जब यह घटना हुई, मैं अपने घर से 300 मीटर दूर था. मैंने बम धमाके की आवाज सुनी, तो मुझे लगा कि यह मेरे घर के पास है. मैंने अपनी पत्नी, बेटे, पोती और बेटी को अस्पताल में पाया. मेरा आधा घर नष्ट हो गया है. दीवार नष्ट हो गई, कुछ कमरे नष्ट हो गए, कार नष्ट हो गई है.”

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोग मलबे से घायलों और मारे गए लोगों को निकालते हुए दिख रहे हैं. गाजा के सिविल डिफेंस के मुताबिक मारे गए फिलिस्तीनियों में ज्यादतर महिलाएं और बच्चे हैं. वहीं, इजरायली सेना का कहना है कि उसके लड़ाकू विमानों ने हमास के सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाया. इस बारे में और अधिक जानकारियां बाद में दी जाएंगी.

पिछले साल 7 अक्टूबर से गाजा में जारी इजरायली सैन्य कार्रवाई में अबतक 37 हजार 551 फिलिस्तीनी अपनी जा गवां चुके हैं, जबकि 85 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं. दूसरी तरफ हमास की कैद से बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल की सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है. हाल के दिनों में तेल अवीव में बंधकों के परिजन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

इजरायल इस समय सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है, एक तरफ उस पर गाजा में युद्धविराम के लिए भारी अंतरराष्ट्रीय दबाब है, वहीं हमास की कैद से बंधकों की रिहाई के लिए इजरायली शहरों में लगतार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. शनिवार को हजारों लोग तेल अवीव की सड़कों पर उतर आए और मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने गाजा में तुरंत युद्धविराम की मांग की है.

बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों को डर है कि यदि इजरायल सीजफायर के लिए राजी नहीं होता तो युद्ध लंबा खिंचेगा और ज्यादा बंधक मारे जाएंगे. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का इस्तीफा भी मांगा. इसके साथ ही देश में आम चुनाव कराए जाने की मांग की है. एक प्रदर्शनकारी लिआड स्वेज़-कर्णी ने कहा कि हम सब शांति से रहना चाहते हैं.

पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. करीब आधे बंधकों को हमास अब तक छोड़ चुका है, जबकि 41 बंधकों की मौत हो चुकी है. लेकिन अभी भी उसके कैद में करीब 116 इजरायली नागरिक हैं. वहीं इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच झड़पे भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया

Latest articles

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...

बीएचईएल की 61वीं वार्षिक आम बैठक में सीएमडी ने शेयरधारकों को किया संबोधित

हरिद्वार। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कंपनी की 61वीं...

अध्यक्ष के नाम सौंपा सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, गिफ्ट चयन में मनमानी पर उठे सवाल

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पिपलानी, भोपाल के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...