11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवेस्ट बैंक में 22 साल बाद घुसे इजरायली टैंक, क्या नया युद्ध...

वेस्ट बैंक में 22 साल बाद घुसे इजरायली टैंक, क्या नया युद्ध शुरू करने वाले हैं नेतन्याहू, संकट में फिलिस्तीनी

Published on

जेनिन

इजरायली टैंक 2002 के बाद पहली बार कब्जे वाले वेस्ट बैंक में प्रवेश कर गये हैं। यह घटनाक्रम, इजरायल के रक्षा मंत्री के उस बयान के तुरंत बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उसकी सेनाएं फिलिस्तीनी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आगामी वर्ष तक मौजूद रहेंगी। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पत्रकारों ने रविवार को जेनिन में कुछ टैंकों को आते देखा। जेनिन लंबे समय से इजरायल के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का गढ़ रहा है।

2002 के बाद पहली बार तैनात हुए इजरायली टैंक
इस क्षेत्र में टैंकों की अंतिम तैनाती 2002 में की गई थी, जब इजरायल ने घातक फिलिस्तीनी विद्रोह का मुकाबला किया था। इजरायल फिलिस्तीनी क्षेत्र पर अपनी कार्रवाई को और तेज कर रहा है और उसने कहा है कि वह हमलों में वृद्धि के बीच उग्रवाद को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है। संघर्ष विराम समझौते के दो दिन बाद 21 जनवरी को इजरायल ने उत्तरी वेस्ट बैंक पर आक्रमण शुरू किया था। इजराइल-हमास युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ गई है।

वेस्ट बैंक में लंबे समय तक रहेगी इजरायली सेना
इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि उन्होंने सेना को निर्देश दिया है कि वह आगामी वर्ष तक वेस्ट बैंक के कुछ शहरी शरणार्थी शिविरों में बने रहने के लिए तैयार रहे। काट्ज ने कहा कि उत्तरी पश्चिमी तट के तीन शिविरों से लगभग 40,000 फिलिस्तीनी विस्थापित हो गए हैं और अब ये खाली हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सेना को शिविरों में ”लंबे समय तक रहने” के लिए तैयार रहना है और ”निवासियों को वापस लौटने की अनुमति नहीं देनी है।”

इजरायल में फिलिस्तीनी हमलें बढ़े
काट्ज ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इजरायल फिलिस्तीनी क्षेत्र में आक्रमण तेज कर रहा है और गाजा युद्ध को रोकने वाला संघर्षविराम अब भी कायम है। वेस्ट बैंक से होने वाले फिलिस्तीनी हमलों में भी वृद्धि हुई है। गुरुवार देर रात इजरायल में तीन खाली बसों में विस्फोट हुए, जिसे पुलिस एक संदिग्ध आतंकवादी हमला मान रही है।

वेस्ट बैंक में 800 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा में इजरायल-हमास युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ गई है। सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के साथ गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक में 800 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...